अपडेटेड 12 February 2026 at 18:15 IST

NEP vs ITA T20 World Cup: 2 सगे भाइयों ने टी20 वर्ल्ड कप में मचाई तबाही, रचा इतिहास; इटली ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा

Nepal vs Italy T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार, 12 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल और इटली के बीच ग्रुप मैच खेला गया। इस मैच को इटली ने 10 विकेट से जीत लिया है।

Follow : Google News Icon  
Italy beat Nepal by 10 wicket
इटली ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा | Image: Social media

Nepal vs Italy T20 World Cup: वर्ल्ड कप 2026 का 16वां मुकाबला गुरुवार, 12 फरवरी को नेपाल और इटली के बीच खेला खेला गया। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम हुआ। इस मैच में इटली की टीम ने टॉस जीतकर पहले नेपाल को बैटिंग करने का न्योता दिया।

पहले बैटिंग करने उतरी नेपाल की टीम 123 रन ही बना पाई। नेपाल पूरा ओवर भी नहीं खेल पाया और 19.3 ओवर में 123 रन पर ऑलआउट हो गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की टीम में महज 12.4 ओवर में बिना विकेट खोए 124 रन बनाकर पूरे 10 विकेट से मैच को जीत लिया। इटली के यह एक ऐतिहासिक जीत है।

2 भाइयों ने ठोक डाले 124 रन

इटली ने धमाकेदार अंदाज में नेपाल को हराया है। इटली की तरफ से जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का ने पारी की शुरुआत की, जो दोनों ही सगे भाई भी है। एंथनी मोस्का ने इस मैच में महज 32 गेंदों में तूफ़ानी पारी खेलते हुए नाबाद 62 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और 6 छक्के लगाए। वहीं, एंथनी मोस्का के भाई जस्टिन मोस्का ने महज 44 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ नाबाद 60 रनों की पारी खेली।

19.3 ओवर में नेपाल की टीम हुई ऑलआउट

मैच में पहले बैटिंग करने उतरी नेपाल की टीम 123 रन ही बना पाई। नेपाल पूरा ओवर भी नहीं खेल पाया और 19.3 ओवर में 123 रन पर ऑलआउट हो गया। नेपाल की तरफ से सबसे अधिक आरिफ़ शेख ने 27 रन की पारी खेली। आरिफ़ के अलावा, सबसे अधिक रोहित पौडेल ने 23 रन की पारी खेली। टी20 वर्ल्ड कप में इटली की यह पहली जीत है। 

Advertisement

पॉइंट टेबल में इंग्लैंड से ऊपर

इस शानदार जीत के साथ इटली की टीम ग्रुप C की पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड से ऊपर तीसरे स्थान पर चली गई है। हालांकि, इटली के अभी 2 कठिन मैच और बाकी हैं। इटली को अभी इंग्लैंड और वेस्टइंडीज से भिड़ना बाकी है।

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 12 February 2026 at 18:08 IST