तलाक के बाद नताशा की जिंदगी में इस शख्स की एंट्री, समुद्र किनारे डांस और मस्ती का VIDEO वायरल
Natasa Stankovic: नताशा ने रविवार को इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें और वीडियो शेयर की है उसमें वो अगस्त्य के अलावा एक और शख्स के साथ दिख रही हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

Natasa Stankovic: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद नताशा स्टेनकोविक अपने बेटे के साथ सर्बिया में हैं। नताशा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर वो जो पोस्ट और स्टोरी शेयर करती हैं उससे मालूम पड़ता है कि वो ज्यादातर समय अपने बेटे अगस्त्य के साथ बिता रही हैं। हालांकि, रविवार को उन्होंने जो तस्वीरें और वीडियो शेयर की उसमें वो किसी स्पेशल शख्स के साथ नजर आ रही हैं और उनके साथ जमकर मस्ती भी कर रही हैं।
बता दें कि 4 साल तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद 18 जुलाई, 2024 को हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने अलग होने का फैसला किया। दोनों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर तलाक का आधिकारिक ऐलान किया।
किसके साथ पार्टी कर रहीं नताशा?
नताशा ने रविवार को इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें और वीडियो शेयर की है उसमें वो अगस्त्य के अलावा एक और शख्स के साथ दिख रही हैं। बता दें कि नताशा किसी बॉयफ्रेंड नहीं बल्कि महिला के साथ हैं और जमकर मस्ती कर रही हैं। दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी लग रही है और ऐसा लग रहा है ये महिला नताशा की खास दोस्त हैं।

Advertisement
एक तस्वीर में दोनों समुद्र के किनारे बैठी हुईं हैं, वहीं एक वीडियो में नताशा अपनी दोस्त के साथ खूब डांस कर रही हैं। हार्दिक से तलाक के बाद नताशा को यूं हंसते और नाचते देखकर फैंस बेहद खुश हैं।सोशल मीडिया पर फैंस वैसे भी नताशा की जमकर तारीफ कर रहे हैं क्योंकि हार्दिक पांड्या से अलग होने के बाद से वो अपने बेटे अगस्त्य का बहुत अच्छे से ख्याल रख रही हैं।

Advertisement
हार्दिक-नताशा में क्यों हुआ तलाक?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हार्दिक पांड्या आलीशान और शानो-शौकत भरी जिंदगी जीना पसंद करते हैं। मगर हार्दिक का ये रॉयल अंदाज नताशा को पसंद नहीं आया। शुरु में तो नताशा ने हार्दिक के इन अंदाज पर कोई आपत्ति नहीं जताई लेकिन थोड़े समय बाद इस कपल के बीच दिक्कतें आने लगी। सूत्रों के अनुसार, हार्दिक पांड्या अपनी बीवी नताशा के लिए काफी बनावटी इंसान थे जो बात नताशा को बिल्कुल पसंद नहीं आई। कुछ समय बाद ही नताशा ने हार्दिक पांड्या के लाइफस्टाइल में ढलने के प्रयास को बंद कर दिया। इसके बाद नताशा ने हार्दिक से अलग होने का फैसला किया। ये फैसला सर्बिया मॉडल के लिए बहुत दर्दनाक था लेकिन ये एक दिन या एक हफ्ते में नहीं हुआ।