अपडेटेड 14 March 2024 at 16:11 IST
IPL से पहले मुंबई का बड़ा धमाका, बनी रणजी चैंपियन; फाइनल में विदर्भ को हराया
भारत के सबसे बड़े घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में एक बार फिर मुंबई का दबदबा देखने को मिला है। मुंबई ने विदर्भ को हराकर 42वां खिताब अपने नाम किया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Mumbai wins Ranji Trophy 2024 Tittle: मुंबई (Mumbai) ने आगामी IPL 2024 सीजन से पहले बड़ा धमाका किया है। घरेलू क्रिकेट की ये दिग्गज टीम एक बार फिर रणजी चैंपियन (Ranji Champion) बनी है। मुंबई ने 2024 रणजी ट्रॉफी फाइनल (Ranji Trophy Final 2024) में पड़ोसी विदर्भ (Vidarbh) को हराकर भारत का ये सबसे बड़ा घरेलू टूर्नामेंट जीता है।
भारतीय दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की अगुवाई वाली मुंबई टीम ने जबरदस्त अंदाज में रणजी ट्रॉफी खिताब जीता है। मुंबई ने मुकाबले के पांचवें और आखिरी दिन गुरुवार, 14 मार्च को विदर्भ को दूसरी पारी में 368 के स्कोर पर ऑलआउट कर 169 रन से बड़ी जीत दर्ज की।
42वां बार जीता रणजी खिताब
रणजी में मुंबई के दबदबे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने 42वीं बार रणजी खिताब जीता है। मुंबई इस टूर्नामेंट की सबसे सफल और इकलौती टीम है, जिसने इतने खिताब जीते हैं। बाकी कोई भी टीम डबल डिजिट तक नहीं पहुंची है।
Advertisement
मुंबई के लिए ये रहे हीरो
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए 2024 रणजी ट्रॉफी फाइनल में मुंबई के लिए कई खिलाड़ी हीरो रहे, जिसमें शार्दुल ठाकुर, मुशीर खान, श्रेयस अय्यर और तनुश कोटियन रहे। शार्दुल और मुशीर ने शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन किया। शार्दुल ने पहली पारी में 75 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। वहीं मुशीर खान ने दूसरी पारी में जबरदस्त शतक जड़ा। इतना ही नहीं मुशीर ने दो विकेट भी चटकाए। टीम इंडिया के धांसू खिलाड़ी श्रेयस अय्यर की बात करें तो उन्होंने दूसरी पारी में शानदार 95 रन बनाए थे। इसके अलावा तनुश कोटियन ने दोनों पारियों ने अच्छी गेंदबाजी की। तनुश ने पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 4 और कुल 7 विकेट चटकाए।
Advertisement
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 14 March 2024 at 16:11 IST