अपडेटेड 14 March 2024 at 17:07 IST
मुंबई ने अंग्रेजों के समय जीता पहला रणजी खिताब, अब रहाणे ने उठाया कप; आंखें चौंधियाने वाला रिकॉर्ड
मुंबई ने रणजी ट्रॉफी में एक बार फिर अपना दबदबा दिखाया है। 2024 रणजी ट्रॉफी की चैंपियन बनी मुंबई का रिकॉर्ड इतना शानदार है कि आपकी आंखें चौंधिया जाएंगी।
- खेल समाचार
- 3 min read

Mumbai wins 42nd Ranji trophy tournament Title: मुंबई (Mumbai) ने देश के सबसे बड़े घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में एक बार फिर जबरदस्त प्रदर्शन किया है। मुंबई अपने ही राज्य महाराष्ट्र की टीम विदर्भ को हराकर 2024 रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनी है।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए 2024 रणजी ट्रॉफी फाइनल में मुंबई ने विदर्भ के खिलाफ 169 रन से बड़ी जीत दर्ज की है और एक और रणजी खिताब अपने कब्जे में किया है। अंग्रेजों के जमाने में पहला रणजी खिताब जीतने वाली मुंबई ने रणजी में जितने खिताब जीते हैं, उसका आंकड़ा देखकर आपकी आंखें चौंधिया जाएंगी।
मुंबई ने जीता 42वां रणजी खिताब
रणजी में मुंबई के दबदबे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने 42वीं बार रणजी ट्रॉफी खिताब जीता है। मुंबई इस टूर्नामेंट की सबसे सफल और इकलौती ऐसी टीम है, जिसने इतने खिताब जीते हैं। बाकी कोई भी टीम डबल डिजिट तक नहीं पहुंची है। मुंबई ने अपना पहला रणजी टाइटल अंग्रेजों के जमाने में जीता है। ब्रिटिश इंडिया से लेकर अब तक रणजी ट्रॉफी के 89 सीजन हुए हैं, जिसमें 42 बार मुंबई विजेता रही है। बता दें कि मुंबई 1934-35 में खेले रणजी ट्रॉफी के पहले ही सीजन चैंपियन बनी थी। लक्ष्मीदास जय की कप्तानी में मुंबई ने पहला खिताब जीता था और अब 2024 में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मुंबई ने 42वां कप उठाया है।
Advertisement
सचिन तेंदुलकर ने दी बधाई
मुंबई की इस शानदार जीत पर भारतीय क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने बधाई दी है। मास्टर ब्लास्ट सचिन ने सोशल मीडिया के जरिए मुंबई को बधाई दी है।
Advertisement
सचिन ने पोस्ट में लिखा-
42वीं रणजी ट्रॉफी जीतने पर मुंबई को बहुत-बहुत बधाई। विदर्भ की टीम के संघर्ष ने मैच का क्रेज बनाए रखा। खासकर करुण, अक्षय और हर्ष ने, जिन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और मैच को बहुत दिलचस्प बना दिया। मुंबई के गेंदबाज लगातार शानदार गेंदबाजी करते रहे और आखिरकार तनुष ने सफलता दिलाई, जिन्होंने चौथी पारी में 4 विकेट लिए। क्रिकेट का एक शानदार प्रदर्शन, जिसने हम सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यही बात घरेलू क्रिकेट को बहुत महत्वपूर्ण बनाती है।
रणजी ट्रॉफी का रिकॉर्ड
बता दें कि मुंबई 42 खिताब के साथ टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। दूसरे नंबर पर कर्नाटक है, जिसने 8 खिताब जीते हैं। दिल्ली ने 7 रणजी टाइटल जीते हैं और वो तीसरे नंबर पर है। बड़ौदा 5 बार चैंपियन रहा है। होलकर 4 बार, सौराष्ट्र, विदर्भ, बंगाल, तमिलनाडु, राजस्थान, हैदराबाद, महाराष्ट्र और रेलवे ने 2-2 खिताब जीते हैं। यूपी, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, नावानगर, मध्य प्रदेश और वेस्टर्न इंडिया 1-1 बार रणजी ट्रॉफी का विजेता रहा है।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 14 March 2024 at 16:44 IST