अपडेटेड 19 July 2021 at 11:48 IST
स्कूल की किताब में MS Dhoni के जीवन पर आधारित बना पाठ, इंटरनेट पर Viral हुई तस्वीरें
धोनी की एक तस्वीर पाठ्यपुस्तक के अध्याय 7 में दिख रही है। यह पाठ्यपुस्तक खिलाड़ी के जीवन पर आधारित है।
- खेल समाचार
- 2 min read

महेंद्र सिंह धोनी का नाम क्रिकेट प्रेमियों के दिलो-दिमाग में गजब का जज्बा पैदा कर देता है। विशेष रूप से भारतीय क्रिकेट में उनका योगदान काफी बड़ा रहा है और उनकी क्रिकेट वर्ल्ड में यात्रा एक प्रेरक के तोर पर रही है। देश के लाखों लोगों के लिए धोनी एक आदर्श बने हुए हैं। धोनी ने 2007 में टी 20 विश्व कप में सबसे प्रसिद्ध जीत के लिए भारत का नेतृत्व किया था, उसके बाद 2011 विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में। धोनी ने टेस्ट टीम को नंबर 1 रैंकिंग तक पहुंचाया
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमे धोनी की एक तस्वीर पाठ्यपुस्तक के अध्याय 7 में दिख रही है। यह पाठ्यपुस्तक खिलाड़ी के जीवन पर आधारित है। यह परिचय क्रिकेटर के जीवनी के बारें में बताता है।
यहां देखें तस्वीर:
हालांकि उन्होंने 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, लेकिन माही इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व करना जारी रखे हुए हैं।
Advertisement
इसे भी पढ़े : अथिया शेट्टी ने शेयर की इंग्लैंड से खूबसूरत तस्वीर, अनुष्का शर्मा और केएल राहुल ने यू किया रिएक्ट
एमएस धोनी पर बनी मूवी और सीरीज़
आपको बता दें कि, वर्ष 2016 में एमएस धोनी के जीवन पर आधारित एक बॉलीवुड फिल्म भी बनाई गई थी, जिसमें उनके बचपन से 2011 क्रिकेट विश्व कप तक की यात्रा को दिखाया गया था। इसमें सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में थे और फिल्म का शीर्षक था 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी '।
Advertisement
दूसरी बार एमएस धोनी के जीवन पर आधारित एक वेब सीरीज बनाई गई थी यह वेब सीरीज 20 मार्च 2019 को हॉटस्टार पर 'द रोर ऑफ द लायन' के नाम से थी। यह उनके जीवन और आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बिताए समय पर आधारित थी।
Published By : Priya Gandhi
पब्लिश्ड 19 July 2021 at 11:48 IST