अपडेटेड 8 February 2024 at 13:46 IST
भीड़ में छोटी बच्ची ने MS Dhoni को छुआ, फिर माही ने जो किया लोग बोले- 'इसी अदा की दुनिया दीवानी'
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि कड़ी सुरक्षा के बीच जब MS Dhoni मंदिर से बाहर निकल रहे थे तब एक छोटी बच्ची ने उन्हें टच किया।
- खेल समाचार
- 2 min read

MS Dhoni Viral Video: पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की फैन फॉलोइंग से तो दुनिया वाकिफ है। माही की एक झलक पाने के लिए उनके लाखों फैंस किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें धोनी रांची के दिवड़ी मंदिर से माता का आशीर्वाद लेकर बाहर आते दिखाई दे रहे हैं। माथे पर तिलक लगाए CSK कप्तान को देखने के लिए वहां सैकड़ों लोग मौजूद दिखे। इस बीच जब धोनी को एक छोटी बच्ची ने छुआ तो उनका रिएक्शन फैंस का दिल जीत लिया।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके एमएस धोनी अब सिर्फ आईपीएल खेलते नजर आते हैं। कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो अगले सीजन के लिए अभ्यास करते दिखे थे। इस बीच वो समय निकालकर रांची में दिवड़ी मंदिर पहुंचे। माता का दर्शन कर जब वो बाहर आए तो लोगों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी को घेर लिया। इस बीच एक छोटी बच्ची ने माही को छुआ और ऐसा लगा उसका सपना पूरा हो गया।
छोटी बच्ची ने धोनी को किया टच, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि कड़ी सुरक्षा के बीच जब एमएस धोनी मंदिर से बाहर निकल रहे थे तब एक छोटी बच्ची ने उन्हें टच किया। इसके बाद माही ने बच्ची की तरफ देखा और मुस्कुराए। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान की ये अदा फैंस को बेहद पसंद आ रही है और वो जमकर तारीफ कर रहे हैं।
धोनी खेल सकते हैं आखिरी आईपीएल
लाखों फैंस अब बस आईपीएल 2024 का इंतजार कर रहे हैं जब वो एमएस धोनी को क्रिकेट मैदान पर खेलते देख सकेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार चैंपियन बना चुके धोनी का ये आखिरी आईपीएल हो सकता है। उन्होंने पिछली बार CSK को खिताब जिताने के बाद कहा था कि वो अपने फैंस के लिए एक और आईपीएल खेलना चाहते हैं।
Advertisement
इसे भी पढ़ें: LIVE मैच में पति Mitchell Starc से क्यों बहस करने लगी पत्नी एलिसा हिली? वीडियो जमकर हुआ VIRAL
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 8 February 2024 at 13:12 IST