अपडेटेड 30 December 2023 at 11:43 IST

MS Dhoni ने फैन को क्यों दी पाकिस्तान जाने की सलाह, मिला ऐसा जवाब चुप हो गए माही, Video वायरल

MS Dhoni का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो एक फैन को पाकिस्तान जाने की सलाह दे रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
ms dhoni video
धोनी ने फैन को पाकिस्तान जाने की सलाह क्यों दी | Image: ipl/x

MS Dhoni Viral Video: आईपीएल 2024 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी एमएस धोनी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कभी वो अपने हेयरस्टाइल को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं तो कभी अपने बाइसेप्स दिखाकर। शुक्रवार को माही का एक और वीडियो धमाल मचा रहा है जिसमें वो एक फैन को पाकिस्तान जाने की सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं।

खबर से जुड़ी 3 अहम बातें
 

  • धोनी ने फैन को क्यों दी पाकिस्तान जाने की सलाह?
  • माही की सलाह नहीं माने फैन, दिया मजेदार जवाब 
  • सोशल मीडिया पर छाया हुआ है ये वीडियो

धोनी ने फैन को क्यों दी पाकिस्तान जाने की सलाह

एमएस धोनी के करियर को उड़ान देने में पाकिस्तान का अहम रोल रहा है। भारतीय टीम 2004-05 में पाक दौरे पर गई थी जहां माही ने अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग से सबको दीवाना बना दिया था। लेकिन क्या आपको पता है कि पाकिस्तानी गेंदबाजों के खिलाफ रनों की बरसात करने वाले धोनी को वहां का खाना बहुत पसंद है? जी हां, शुक्रवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान एक फैन से कह रहे हैं कि आपको खाने के लिए एक बार पाकिस्तान जरूर जाना चाहिए।

दिलचस्प बात ये रही की धोनी की इस सलाह के बावजूद फैन ने उनकी इस बात को मानने से इनकार कर दिया और कहा, 'मैं वहां नहीं जाऊंगा। भले ही आप वहां के खाने का सलाह दें। मैं खाने का शौकीन हूं, लेकिन पाकिस्तान नहीं जाऊंगा।'' इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि ये वीडियो कहां और कब का है। लेकिन सोशल मीडिया पर ये वीडियो छाया हुआ है और फैंस इसपर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

IPL 2024 में दिखेंगे मसद धोनी

एमएस धोनी ने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। इसके बाद वो सिर्फ आईपीएल खेलते नजर आते हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स 5 बार चैंपियन बन चुकी है। उम्मीद है 2024 में माही CSK को एक बार फिर चैंपियन बनाएंगे और खिताब के साथ आईपीएल को भी अलविदा कहेंगे।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'किसी दिन उठूंगा और...' क्यों परेशान हैं MS Dhoni? सिर्फ फैंस का दिल रखने के लिए कर रहे ये काम


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 29 December 2023 at 22:14 IST