चीते की चाल, बाज की नजर और MS Dhoni की स्टंपिंग पर संदेह नहीं करते, 0.12 सेकेंड में सूर्या का काम-तमाम; दुनिया हैरान

MS Dhoni Stumping: कहते हैं कि चीते की चाल और बाज की नजर पर कभी संदेह नहीं करते, लेकिन इस लाइन में अगर एमएस धोनी की स्टंपिंग भी जोड़ दिया जाए तो गलत नहीं होगा।

MS Dhoni Stumping video of suryakumar Yadav goes viral lightning quick work csk vs mi
धोनी ने बिजली की रफ्तार में की स्टंपिंग | Image: X

MS Dhoni Stumping Of Suryakumar Yadav : कहते हैं कि चीते की चाल और बाज की नजर पर कभी संदेह नहीं करते, लेकिन इस लाइन में अगर एमएस धोनी की स्टंपिंग भी जोड़ दिया जाए तो गलत नहीं होगा। 43 की उम्र में भी माही विकेट के पीछे वही जादू दिखा रहे हैं, जो वो 23 साल की उम्र में दिखाते थे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में CSK के सुपरस्टार खिलाड़ी ने पलक झपकते ही सूर्यकुमार यादव का काम-तमाम कर दिया।

एमएस धोनी ने जब ये स्टंपिंग की तो ऐसा लगा मानो मैदान में बिजली कड़की हो। सबकुछ इतना तेजी से हुआ कि स्टेडियम में मौजूद फैंस को समझ ही नहीं आया। जब सूर्यकुमार यादव आउट होकर ड्रेसिंग रूम की तरफ बढ़ने लगे, तब सबको पता चला कि अरे धोनी ने तो उन्हें स्टंप कर दिया है।

धोनी ने किया सूर्या का काम-तमाम

CSK बनाम MI के बीच चल रहे मैच के 11वें ओवर में ये पूरी कहानी घटी। अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर नूर अहमद की फिरकी में मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव चकमा खा गए। सूर्या ने कवर की दिशा में शॉट खेलनी चाही, लेकिन गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ। इसके बाद बाकी का काम माही ने कर दिया।

ऐसा नहीं था कि सूर्यकुमार यादव क्रीज से बहुत ज्यादा आगे थे। उनका बस बैलेंस बिगड़ा था और जब विकेट के पीछे एमएस धोनी जैसा जादूगर हो तो इतना काफी होता है। धोनी ने सिर्फ 0.12 सेकेंड में गिल्लियां बिखेर दी और सूर्या को पवेलियन लौटना पड़ा। 43 साल की उम्र में भी माही का ये अंदाज देख फैंस हैरान हैं। स्टारस्पोर्ट्स चैनल पर कमेंट्री कर रहे धोनी के जिगरी दोस्त सुरेश रैना भी ये स्टंपिंग देखकर फिदा हो गए और उन्होंने कहा कि शेर भले ही बूढ़ा हुआ है, लेकिन शिकार करना नहीं भुला।

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने बनाए 155 रन

चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेले गए मैच में CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। हिटमैन के पीछे-पीछे रयान रिकेल्टन और विल जैक्स भी पवेलियन लौट गए। सूर्यकुमार यादव ने टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन 29 के निजी स्कोर पर वो भी स्टंप हो गए। इसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम जैसे-तैसे 20 ओवरों में 155 का स्कोर बना सकी।

इसे भी पढ़ें: सनराइजर्स हैदराबाद ने Jofra Archer को कहीं का नहीं छोड़ा, मार-मारकर किया बर्बाद, लगा IPL का सबसे शर्मनाक दाग

Advertisement
Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड