अपडेटेड 24 January 2025 at 23:21 IST

MS Dhoni पहुंचे CISF के कैंप, शेयर किया जर्नी का अनुभव, सोशल मीडिया पर VIDEO लूट रहा वाहवाही

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रांची के CISF के कैंप में पहुंचे। इस दौरान धोनी ने CISF के जवानों अपने अनुभव साझा किए। जिसका VIDEO वायर हो रहा है।

Follow : Google News Icon  
MS Dhoni reached at CISF Camp share his journey experience video went viral on social media
MS Dhoni reached at CISF Camp share his journey experience video went viral on social media | Image: X

MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जिन्हें अपने कूल एटीट्यूड की वजह से “कैप्टन कूल” भी कहा जाता है, शुक्रवार को रांची के CISF के कैंप में पहुंचे। इस दौरान धोनी ने CISF के जवानों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई और उनके सवालों के जवाब भी दिए।

धोनी का CISF कैंप का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस अपने माही की अदाओं पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 की तैयारी में जुट गए हैं।

CISF ने धोनी का वीडियो किया शेयर

CISF ने भी अपने एक्‍स अकाउंट से धोनी की कई तस्‍वीरें शेयर की हैं। इसके साथ कैप्‍शन में लिखा गया, "दबाव में शांत, बर्फ की तरह ठंडा - कप्तान जो हमेशा पासा पलटता है!" सीआईएसएफ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान पद्म भूषण एमएस धोनी को उनकी प्रेरणादायक यात्रा शेयर करने और हमारे कर्मियों और उनके परिवारों को CISF यूनिट ASG रांची में प्रेरित करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता है। एमएस धोनी वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी शामिल हुए और CISF यूनिट लाइन क्षेत्र में नव स्थापित इलेक्ट्रिक लैंप पोस्ट का उद्घाटन किया।

IPL 2025 की तैयारियों में जुटे धोनी

IPL 2025 करीब आ रहा है, जिसकी शुरुआत 21 मार्च से होने वाली है। सीजन शुरू होने से करीब 2 महीने पहले ही धोनी को अभ्यास करते हुए देखा जा रहा है। उनकी अभ्यास की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। पूरे साल धोनी के फैंस आईपीएल का बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि यही एक लीग जहां माही खेलते हुए दिखते हैं। 43 की उम्र में भी धोनी किसी युवा खिलाड़ी से ज्यादा फिट नजर आते हैं।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 करोड़ में धोनी को किया रिटेन

चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के रूप में 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। BCCI के नियमानुसार जिस प्लेयर को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हुए 5 साल या उससे ज्यादा समय हो चुका हो, उसे अनकैप्ड प्लेयर की सूची में रखा जा सकता है। धोनी इसी नियम के तहत सीएसके टीम का हिस्सा बने।

ये भी पढ़ें- कोलकाता की हार पचा नहीं पा रहे अंग्रेज, बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने दिया विवादित बयान, कहा- धुंध के कारण...

Advertisement

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 24 January 2025 at 23:21 IST