तो क्या डोनाल्ड ट्रंप की जीत के पीछे धोनी के नंबर-7 का कमाल? वायरल तस्वीर से समझें कनेक्शन

डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस को हराकर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। ट्रंप की इस जीत के पीछे पूर्व भारतीय कप्तान धोनी के नंबर-7 का कमाल बताया जा रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
ms dhoni number 7 behind donald trump victory photo viral
ट्रंप की जीत में धोनी के नंबर-7 का कमाल? | Image: ICC/X

US Election Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप (Donald) के अमेरिकी राष्टपति चुनाव (US Presidential Election) जीतने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम्स वायरल हो रहे हैं। इंटरनेट पर ट्रंप की जीत के वीडियो और फोटो भरे पड़े हैं। जिधर देखो उधर डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump ) छाए हुए हैं। 

अमेरिका में स्थानीय समयानुसार मंगलवार रात को कुर्सी की दौड़ खत्म हो गई। रिपब्लिक पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत हासिल की है, जबकि उपराष्ट्रपति और डेमोक्राटिक पार्टी की प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट कमला हैरिस ( Kamala Harris ) को हार का सामना करना पड़ा है। डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की इस जीत के बाद उन्हें दुनियाभर से बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं, लेकिन अब उनकी इस जीत के पीछे की वजहों की भी बात हो रही है। 

इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा वायरल हो रहा है, जिसके बाद चर्चे हैं कि क्या डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की इस जीत के पीछे धोनी के नंबर-7 का कमाल था? क्या है पूरा मामला, आइए बताते हैं। ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद सोशल मीडिया पर एमएस धोनी ( MS Dhoni ) और ट्रंप (Trump) का पुराना वीडियो और फोटो वायरल हो रहा है। दरअसल धोनी (Dhoni) पिछले साल छुट्टियां मनाने अमेरिका ( America ) गए थे। 

बात सितंबर 2023 की है। धोनी (Dhoni) असल में टेनिस के बड़े टूर्नामेंट यूएस ओपन (US Open) के लिए अमेरिका (America) गए थे, क्योंकि वो टेनिस के बड़े शौंकीन हैं। अमेरिकी (America) के इस दौरे पर धोनी (Dhoni) डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के साथ गोल्फ खेलते दिखाई दिए थे, जिसके तब काफी वीडियो और फोटो वायरल हुए थे, लेकिन अब जब ट्रंप (Trump) दोबारा राष्ट्रपति बने हैं। तब एक बार फिर धोनी (Dhoni) और उनकी ये वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने धोनी (Dhoni) और ट्रंप (Trump) का एक फोटो शेयर करते हुए नंबर-7 के कमाल का जिक्र किया है।

Advertisement

ट्रंप के लिए काम आया 7 नंबर का लक?

सागर नाम के इस यूजर ने धोनी (Dhoni) और ट्रंप (Trump) के फोटो के कैप्शन में ट्रंप (Trump) की जीत के पीछे 7 नंबर के लक को समझाया है। इस यूजर ने आज की तारीख यानि 6/11/2024 लिखी है और फिर इन सभी नंबरों को जोड़ा है। जो 16 बनते हैं। इस यूजर ने फिर इस 16 नंबर को अलग-अलग करके जोड़ा है, जो 7 बनता है और ये धोनी (Dhoni) की लकी नंबर है। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) 7 नंबर की जर्सी पहनकर ही क्रिकेट खेलते हैं। 

Advertisement
Image
धोनी और ट्रंप गोल्फ खेलते वक्त (X)

दुनिया गवाह है कि 7 नंबर धोनी (Dhoni) के लिए कितना लकी रहा है। धोनी (Dhoni) ने अपनी कप्तानी भारत को वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जितवाई है। इतना ही नहीं धोनी (Dhoni) की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 5 बार IPL खिताब जीता है। बतौर कप्तान ये रिकॉर्ड धोनी (Dhoni) को महान बनाता है, इसीलिए उनकी गिनती दुनिया के सबसे सफल कप्तानों और दिग्गज खिलाड़ियों में की जाती है। कहते हैं जो धोनी के साथ खेलता है उसकी किस्मत बदल जाती है। चूंकि ट्रंप (Trump) ने धोनी (Dhoni) के साथ गोल्फ खेला, इसलिए सब कह रहे हैं कि धोनी (Dhoni) के लक ने ट्रंप (Trump) को जितवाया है। 

ये भी पढ़ें- Trump के जीतते ही चमकेगी Virat Kohli की किस्मत? पिछला आंकड़ा देखकर आप भी कहेंगे भई वाह…

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड