अपडेटेड 1 January 2025 at 19:30 IST
MS Dhoni: जब देश नए साल के जश्न में डूबा था तो धोनी पत्नी साक्षी के साथ कहां थे? मस्त-मस्त डांस का VIDEO वायरल
एमएस धोनी ने गोवा में दोस्तों और परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में धोनी गोवा में समुद्र किनारे पर पार्टी करते नजर आए।
- खेल समाचार
- 3 min read

नए साल का जश्न पूरी दुनिया ने धूमधाम से मनाया। कोई अपने दोस्तों के साथ तो कोई परिवार के साथ 2024 को विदाई दी और जोश के साथ नए साल 2025 का स्वागत किया। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपने परिवार के साथ नए साल के जश्न में डूबे नजर आए। धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ जमकर डांस भी किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एमएस धोनी ने गोवा में दोस्तों और परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में धोनी गोवा में समुद्र किनारे पर पार्टी करते नजर आए। इससे पहले धोनी गोवा के लिए रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ स्पॉट किए गए थे। दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए धोनी ने इस गोवा बीच को चुना।
गोवा में मस्ती करते धोनी का वीडियो
एमएस धोनी के वायरल वीडियो में पत्नी और दोस्तों के साथ खूब मस्ती करते नजर आए। सामने आए एक वीडियो में धोनी हॉट एयर बैलून उड़ाते दिख रहे हैं। इस दौरान धोनी के ठीक पास उनकी बेटी जीवा खड़ी हुई थी। उनके आस पास और भी कई लोग नजर आ रहे थे जो नए साल का जश्न मनाने गोवा पहुंचे थे। धोनी के एक फैंस ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
पत्नी के साथ यूं किया डांस
नए साल के जश्न में डूबे धोनी ने अपनी पत्नी के साथ जमकर डांस भी किया। सोशल मीडिया पर वायरल एक और वीडियो में धोनी पत्नी साक्षी और दोस्तों के साथ थिरकते नजर आए। धोनी के दोनों ही वीडियो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस को खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि 2024 का स्वागत धोनी ने दुबई में किया था। साल 2025 के स्वागत के लिए धोनी ने अपने देश को ही चुना।
धोनी ने सोशल मीडिया को लेकर क्या कहा?
दो बार के विश्व कप विजेता पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि अच्छा क्रिकेट खेलते रहने से पीआर की कोई जरूरत नहीं होती है। उन्होंने यह भी कहा था कि मैं कभी भी सोशल मीडिया का बहुत बड़ा प्रशंसक नहीं रहा। मेरे साथ कई प्रबंधकों ने काम किया और वे मुझे सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने की सलाह देते थे।’ मेरा एक ही जवाब था कि अगर मैं अच्छा क्रिकेट खेलता हूं तो मुझे पीआर की जरूरत नहीं है।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 1 January 2025 at 19:30 IST