अपडेटेड 16 April 2024 at 16:06 IST

जब हार्दिक को मार-मारकर बुरा हाल कर रहे थे धोनी तो मुस्कुरा रहे थे रोहित? वीडियो वायरल

जब धोनी हार्दिक पांड्या की गेंद पर लगा रहे थे छक्के पर छक्के, तब क्या कर रहे थे रोहित शर्मा?

Follow : Google News Icon  
Rohit Sharma reaction MS Dhoni Six
Rohit Sharma reaction MS Dhoni Six | Image: IPLT20.com/ X/@AayanSharma45

Rohit Sharma Reaction went Viral: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला भले खत्म हो गया है लेकिन फैंस के मन में उस मैच की यादें आज भी ताजा हैं। धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी की चार गेंदों में जो तूफान मचाया उसे देककर हर फैन की दिली हसरत पूरी हो गई।

चेन्नई सुर किंग्स के खिलाफ आखिरी मुंबई इंडियंस की ओर से आखिरी ओवर में गेंदबाजी के लिए आए कप्तान हार्दिर पांड्या। हार्दिक पांड्या ने इस ओवर में डेरिल मिचेल का विकेट भी हासिल किया लेकिन डेरिल मिचेल के आउट होने के बाद से मैदान पर एंट्री होती है एमएस धोनी की। धोनी जिस वक्त छ्क्के पर छक्के लगा रहे थे, उस वक्त मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान यानी रोहित शर्मा क्या कर रहे थे? सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का रिएक्शन जमकर वायरल हो रहा है।

धोनी जब मार थे छक्के पर छक्के, क्या कर रहे थे रोहित ?

महेंद्र सिंह धोनी आखिरी ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे। हार्दिक पांड्या के ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने जोरदार छक्का लगाया। लांग ऑफ के ऊपर से गए इस छक्के के बाद दर्शक उत्साहित हो गए। इसके बाद हार्दिक अपनी बॉलिंग मार्क पर वापस लौटने लगे। इसी दौरान कैमरा रोहित शर्मा की तरफ फोकस करता है। रोहित हाथ बांधे अपनी जगह पर हिल-डुल रहे हैं और मुस्कुरा रहे हैं। हालांकि जब धोनी हार्दिक की गेंद पर दूसरा छक्का लगा देते हैं तो रोहित के चेहरे के एक्सप्रेशंस बदल जाते हैं। अचानक वह बेहद गंभीर हो जाते हैं और कमर पर हाथ रखकर सोचने लगते हैं।  

MS Dhoni and Rohit Sharma

सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का रिएक्शन वायरल 

सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया है। हालांकि पहले ही मैच से जमकर हार्दिक पांड्या की हूटिंग हो रही है। वहीं, तमाम फैन्स की डिमांड है कि हार्दिक को कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को फिर से कप्तान बनाया जाय। इस बीच हार्दिक और रोहित के बीच किसी भी तरह का ऐक्शन हो रहा है तो उसकी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो जा रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या के तारे गर्दिश में, अब इस पू्र्व खिलाड़ी ने मुंबई के कप्तान पर साधा निशाना - Republic Bharat

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 16 April 2024 at 15:58 IST