अपडेटेड 3 March 2024 at 11:35 IST

MS Dhoni: अंबानी फंक्शन में ‘कैप्टन कूल’ पर चढ़ा गुजराती फीवर; साक्षी, डीजे ब्रावो संग खेला डांडिया

MS Dhoni Dandiya Dance: धोनी ने पत्नी साक्षी और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ड्वेन ब्रावो के साथ गाने की बीट्स पर गुजराती फॉक डांस किया।

Follow : Google News Icon  
MS Dhoni Dandiya
एमएस धोनी ने खेला डांडिया | Image: X

MS Dhoni Dandiya Dance: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के दूसरे दिन डांडिया नाइट रखी गई थी जिसमें मेहमानों ने जमकर एंजॉय किया। कैप्टन कूल कहे जाने वाले एमएस धोनी भी डांस करते नजर आए जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने पार्टी में आकाश अंबानी और डीजे ब्रावो के साथ डांडिया खेला।

अंबानी परिवार के ये सारे फंक्शन गुजरात के जामनगर में हो रहे हैं। दूसरे दिन पहले जंगल थीम की पार्टी आयोजित की गई, फिर शाम को मेहमानों ने डांस परफॉर्मेंस दी। डांडिया नाइट में सभी ने जमकर एंजॉय किया।

जब एमएस धोनी ने खेला डांडिया

सोशल मीडिया पर अब इस जश्न के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। फैंस को धोनी का ये अलग अंदाज काफी पसंद आ रहा है। वह कुर्ता पायजामा पहनकर पार्टी में पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी थीं। कपल ने पहले मुकेश अंबानी और नीता अंबानी से मुलाकात की जिन्होंने क्रिकेटर को डांडिया खेलने के लिए कहा।

Mukesh Ambani Neeta Ambani MS Dhoni#MSDhoni pic.twitter.com/rusjiaVJL3

— THE AJAY Cric (@TheCric_AJAY) March 3, 2024

एक वीडियो में दिख रहा है कि कैसे ‘थाला’ हाथों में डांडिया पकड़कर घूमते हुए दिख रहे हैं। धोनी ने पत्नी साक्षी और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ड्वेन ब्रावो के साथ गाने की बीट्स पर गुजराती फॉक डांस किया।

Advertisement

A delightful moment..!!! ❤️👌

Dhoni, Sakshi, and Bravo playing Dandiya at Anant Ambani's pre-wedding special touch to the celebration. pic.twitter.com/tcjbf9cZDk

— Shamim. (@ShamimCricSight) March 3, 2024

आकाश अंबानी ने सिखाया महेंद्र सिंह धोनी को डांडिया

धोनी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान को दूल्हे राजा के बड़े भाई आकाश अंबानी के साथ डांस करते देखा जा सकता है। वीडियो देखकर लग रहा है कि आकाश धोनी को डांडिया खेलना सिखा रहे हैं। फैंस ये वीडियो देखकर उत्साहित हो गए हैं। बता दें कि धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ 1 मार्च को ही जामनगर पहुंच गए थे।

First Time In History A Non-Gujarati (MS Dhoni) Teaches DANDIYA To A Gujarati (Akash Ambani).
Just @msdhoni Things.🔥🔥#AnantRadhikaWedding#AmbaniPreWeddingpic.twitter.com/aEcvDsJKjk

— MSDian PIYUSH 🇮🇳 (@piyush_ranjan11) March 3, 2024

प्री-वेडिंग फंक्शन के पहले दिन से कपल की कई तस्वीरें वायरल हुई थीं जिसमें क्रिकेटर फॉर्मल आफटफिट में नजर आए। वहीं उनकी लाइफ पार्टनर ने ब्लैक साड़ी पहनी थी जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Anant Radhika: ‘प्यार हुआ, इकरार हुआ’ पर मुकेश और नीता अंबानी का डांस वायरल, कपल का दिखा रोमांटिक अंदाज

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 3 March 2024 at 11:35 IST