IPL से पहले Dhoni ने दिया बड़ा सरप्राइज, नए लुक से मचाया गदर; आपने देखा क्या? PHOTO

IPL के 2025 सीजन को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। खासतौर पर क्रिकेट प्रेमी धोनी को मैदान पर देखने के लिए बेताब हैं। इस बीच धोनी ने बड़ा सरप्राइज दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
MS Dhoni
MS Dhoni | Image: BCCI

Cricket News: दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय T20 लीग IPL के आगामी सीजन को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। खासतौर पर फैंस धोनी को दोबारा मैदान पर देखने के लिए बेताब हैं। CSK को 5 बार चैंपियन बनाने वाले धोनी ने टूर्नामेंट से पहले फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। 

पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने IPL से अपना लुक बदल लिया। कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी ने अपने नए लुक के साथ गदर मचाया है। धोनी का ये नया लुक देख आपके होश उड़ जाएंगे, क्योंकि धोनी इसमें 10 साल जवान लग रहे हैं। सेलेब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हाकिम ने IPL के 18वें सीजन से पहले धोनी को किलर लुक दिया है। आलिम हकीम ने खुद सोशल मीडिया पर धोनी के नए हेयर स्टाइल का फोटो शेयर किया है। 

बता दें कि धोनी इस बार IPL में एक अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर नजर आ सकते हैं, क्योंकि BCCI ने इस बार IPL में एक पुराना नियम लागू किया है, जिसके तहत 5 साल से इंटरनेशनल क्रिकेट न खेलने वाले खिलाड़ी को अनकैप्ड माना जाएगा। 

BCCI के लागू किया पुराना नियम 

Advertisement

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन (Mega Auction) के इस साल के अंत में होने की संभावना है और इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से सभी IPL फ्रेंचाइजी के मालिकों के साथ मीटिंग की थी, जिसके बाद एक पुराने नियम को लागू किया गया। दरअसल BCCI 2008 से 2021 तक लागू नियम को दोबारा वापस लेकर आया है। इस नियम के तहत अगर किसी खिलाड़ी को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए हुए 5 साल से ज्यादा समय हो गया है तो उसे IPL में अनकैप्ड माना जाएगा। अगर इस नियम की वापसी के साथ अब ये माना जा रहा है कि एमएस धोनी CSK की तरफ से एक अनकैप्ड खिलाड़ी की तरह खेल सकते हैं। 

BCCI की ओर से रिटेंशन पॉलिसी को लेकर भी काफी बदलाव किए हैं। वहीं रिटेंशन खिलाड़ियों की लिस्ट भेजने के लिए सभी टीमों को 31 अक्टूबर की डेडलाइन दी गई है और पूरी उम्मीद है कि CSK धोनी को अनकैप्टड प्लेयर के रूप में रिटेन करे। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- सिर पर टोपी, हाथ में डंडा... पुलिस की वर्दी में DSP मोहम्मद सिराज का पहला लुक आया सामने; PHOTO

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड