अपडेटेड 7 July 2025 at 14:09 IST
इसीलिए तो MS Dhoni पर जान लुटाते हैं फैंस, चकाचौंध से दूर रांची में किसके साथ मनाया जन्मदिन? VIDEO जीत लेगा दिल
MS Dhoni Birthday: एमएस धोनी के फैन क्लब ने एक वीडियो शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि CSK के कप्तान रांची में कुछ चुनिंदा लोगों के साथ जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी का सबसे अलग और सरल अंदाज देख आपके दिल से भी एक ही बात निकलेगी- 'एक ही दिल है माही... कितनी बार जीतोगे।'
- खेल समाचार
- 2 min read

MS Dhoni Birthday Celebration Video: भारत के पूर्व भारतीय महान कप्तान और लाखों फैंस के दिलों पर राज करने वाले एमएस धोनी आज यानी 7 जुलाई 2025 को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस ये जानने को बेताब हैं कि माही ने किस अंदाज में और किसके साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन तमाम लोगों के लिए कुछ सरप्राइज नहीं है, क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी ने हमेशा की तरह बहुत सिंपल तरीके से जन्मदिन मनाया है। हां, इतना जरूर है कि वीडियो देखने के बाद उनके प्रति आपके दिल में इज्जत और बढ़ जाएगी।
इंस्टाग्राम पर एमएस धोनी के फैन क्लब ने एक वीडियो शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि CSK के कप्तान रांची में कुछ चुनिंदा लोगों के साथ जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी का सबसे अलग और सरल अंदाज देख आपके दिल से भी एक ही बात निकलेगी- 'एक ही दिल है माही... कितनी बार जीतोगे।'
MS Dhoni ने किसके साथ मनाया जन्मदिन?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि एमएस धोनी रांची में मौजूद JSCA स्टेडियम के कुछ साथियों के साथ अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। ब्लैक टी-शर्ट पहने माही पहले केक काटते हैं और बगल में खड़े एक दोस्त को प्यार से केक खिला रहे हैं। उसके बाद बारी-बारी से रूम में मौजूद सभी लोग उन्हें केक खिला रहे हैं और वो बड़े प्यार से खा रहे हैं।
सफलता की तमाम ऊंचाइयों को छूने के बावजूद एमएस धोनी जिस तरीके से जमीन से जुड़े हुए हैं, उसकी पूरी दुनिया कायल है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान अरबों रुपये के मालिक हैं, लेकिन उनके पांव अभी भी जमीन पर है। यही वजह है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के 5 साल बाद भी उनकी फैन फॉलोइंग में कमी नहीं हुई है।
Advertisement
एमएस धोनी की उपलब्धि
भारतीय क्रिकेट इतिहास में जब भी महान कप्तानों की बात होगी तो एमएस धोनी का नाम जरूर लिया जाएगा। टीम इंडिया को अर्श से फर्श तक पहुंचाने में उनका अहम रोल रहा है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि अभी तक 11 अलग-अलग कप्तानों ने ODI वर्ल्ड कप जीता है। 9 अलग-अलग कप्तानों ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती। 8 कप्तानों ने टी20 वर्ल्ड कप जीता, लेकिन एमएस धोनी दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने इन तीनों ट्रॉफी पर कब्जा किया है।
इसे भी पढ़ें: बावुमा पर आया संकट! कप्तान बनते ही इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टेस्ट इतिहास में किसी ने नहीं किया था ऐसा करिश्मा!
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 7 July 2025 at 14:09 IST