'तुम देना साथ मेरा हमनवां...', वैंलेंटाइन की शाम कुछ यू रोमांटिक हुए धोनी-साक्षी, VIDEO जीत लेगा दिल

MS Dhoni: टीम इंडिया और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वाइफ साक्षी के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में वैलेंटाइन सलिब्रेट किया।

Follow : Google News Icon  
MS Dhoni celebrate valentine's day with his Wife Sakshi in romantic way video went viral
MS Dhoni celebrate valentine's day with his Wife Sakshi in romantic way video went viral | Image: x and Instagram

MS Dhoni and Sakshi Dhoni: 14 फरवरी, बीती शाम और वैलेंटाइन डे का खास दिन। टीम इंडिया और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वाइफ साक्षी के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में वैलेंटाइन सलिब्रेट किया। एमएस धोनी सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं लेकिन उनकी वाइफ साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखती है।

वैलेंटाइन डे पर साक्षी धोनी ने अपने हस्बैंड महेंद्र सिंह धोनी के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इसके बाद उसी रात का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एमएस धोनी, साक्षी और सिंगर गुरु रंधावा साथ में गाना गाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस धोनी और साक्षी की जोड़ी पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

धोनी और साक्षी हुए रोमांटिक

वायरल वीडियो में एमएस धोनी साक्षी के गले में हाथ डालकर गाने गा रहे हैं और उनका साथ उनकी वाइफ भी दे रही हैं। धोनी इस वीडियो में 'पल दो पल का शायर' गाना गा रहे हैं। इसके बाद वे तुम देना साथ मेरा ओ हमनवां गाने पर साथ में झूमते दिखे। सोशल मीडिया पर धोनी और साक्षी का ये रोमांटिक वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। माना जा रहा है ये वीडियो वैलेंटाइन डे की शाम का है।

धोनी ने शुरु की आईपीएल 2025 की तैयारी

आपको बता दें कि धोनी सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं। ऐसे में नकी एक झलक पाने के लिए फैंस काफी बेकरार रहते हैं। धोनी ने आईपीएल 2025 के लिए तैयारी करना शुरु कर दिया है। जिसका वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होनी है। जिसके लिए वे कड़ी मेहनत करते दुख रहे हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- Champions Trophy के लिए टीम इंडिया ने भरी उड़ान, दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ होगा पहला मुकाबला

Published By :
Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड