अपडेटेड 16 October 2021 at 20:07 IST
एमएस धोनी बनने वाले हैं दूसरी बार पिता? पत्नी साक्षी के 'प्रेग्नेंट' होने की खबरें हुईं वायरल
CSK की जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई थी जिसमें धोनी की पत्नी साक्षी और उनकी लाडली बेटी जीवा उनसे गले मिलते दिखाई दे रही हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

एमएस धोनी (MS Dhoni) की अगुआई में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हराकर चौथी बार आईपीएल चैंपियन बनने में सफल हुई। अभी इस शानदार जीत का जश्न माही के फैंस मना ही रहे थे कि एक और खबर ने उनकी खुशी के डोज को डबल कर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी (Sakshi Dhoni) जल्द ही अपने दूसरे बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं।
CSK की जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई थी जिसमें धोनी की पत्नी और उनकी लाडली बेटी जीवा उनसे गले मिलते दिखाई दे रही हैं। इस बीच नेटिजेंस ने ट्विटर पर सुझाव दिया कि धोनी अपनी पत्नी के साथ अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि धोनी की सीएसके टीम के साथी सुरेश रैना द्वारा साझा की गई एक क्लोज-अप तस्वीर में साक्षी का कथित 'बेबी बंप' (Baby Bump) दिखाई देने के बाद अफवाहें उड़ीं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका ने पुष्टि की है कि साक्षी गर्भवती है (Sakshi Dhoni Pregnant) और दंपति 2022 में एक बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।
साक्षी की कथित गर्भावस्था पर नेटिजन्स की प्रतिक्रिया
शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) के बर्थडे पर CSK के प्लेयर्स ने गाया स्पेशल गाना
चौथी बार आईपीएल खिताब अपने नाम करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया। इसके साथ ही उन्होंने शार्दुल के जन्मदिन के मौके पर उनके लिए एक स्पेशल सॉन्ग गाया। CSK ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें कप्तान धोनी समेत बाकी खिलाड़ी लॉर्ड शार्दुल के लिए रोचक गाना गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है।
यह भी पढ़ें - Shardul Thakur Birthday: 'लॉर्ड शार्दुल' के जन्मदिन पर CSK के खिलाड़ियों ने गाया रोचक गाना; VIDEO वायरल
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 16 October 2021 at 20:06 IST