IND vs PAK: हार के करीब थी पाकिस्तानी टीम, बीच मैच में स्टेडियम से भागे ट्रॉफी चोर मोहसिन नकवी, सोशल मीडिया पर उड़ रही जमकर खिल्ली

India vs Pakistan: भारत के खिलाफ पाकिस्तान की टीम को कार हार का सामना करना पड़ा। PCB के चेयमैन मोहसिन नकवी अपनी टीम की इस हार को देख नहीं पाए। उनका बीच में स्टेडियम छोड़ते वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर उनका जमकर मजाक उड़ रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

T20 World Cup 2026: भारत के साथ टी20 वर्ल्ड कप में हाल ही में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को एक बार फिर करारी हार का सामना करना पड़ा। कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम को आसान जीत मिली। 61 रनों से मिली बड़ी हार के बाद पाकिस्तान किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रहा। इतना ही नहीं जब मैच चल रहा था, तब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष और एशिया कप की ट्रॉफी चुराने वाले मोहसिन नकवी मैच खत्म होने से पहले ही स्टेडियम छोड़कर भाग निकले। पाकिस्तान की हार उनसे देखी न गई।

इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मोहसिन नकवी का सोशल मीडिया पर एक बार फिर खूब मजाक बनने लगा है। वीडियो में उन्हें मैच के बीच ही स्टेडियम से निकलते हुए देखा जा सकता है।

टीम की हार नहीं देख पाए मोहसिन नकवी

मुकाबले में टीम इंडिया के दिए गए 176 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत ही बेहद खराब रही। पहले 2 ओवर में टीम के तीन खिलाड़ियों पवेलियन लौट गए थे। बताया गया है कि जब भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। 12वें ओवर में मोहम्मद नवाज का विकेट गिरा, तब पाकिस्तान का स्कोर 77/5 था। उसी दौरान अपनी टीम की जीत की उम्मीद खत्म होते देख मोहसिन नकवी वहां से खिसक लिए। उन्हें VVIP बॉक्स से उठकर सीधे अपनी गाड़ी की ओर भागते और वहां से निकलते हुए देखा गया।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और कहने लगे कि हार के डर से वह मैच बीच में ही छोड़ स्टेडियम से भाग निकले।

Advertisement

सोशल मीडिया पर जमकर उड़ रहा मजाक

इसके अलावा मोहसिन नकवी का भारत बनाम पाकिस्तान के मैच से पहले का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। इसमें वे मैच शुरू होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी से मिलते और इस बड़े मुकाबले के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। उन्हें कप्तान सलमान अली आगा समेत बाकी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर मुलाकात करते देखा जा सकता है।

नकवी की दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बनी हुई है और उनकी खूब खिल्ली उड़ रही है। इसे शेयर कर लोग कह रहे हैं कि जो नकवी मैच से पहले अपनी टीम से हाथ मिलाकर यूं मिल रहे थे, वो हार देखने से पहले भाग गए।

Advertisement

जब ड्रेसिंग रूम पहुंच पीएम मोदी ने बढ़ाया था टीम इंडिया का हौंसला

कई लोग इसकी तुलना वर्ल्ड कप 2023 में उस घटनाक्रम से भी कर रहे हैं, जब अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इससे 140 करोड़ भारतीयों का विश्व कप जीतने का सपना टूट गया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेलते आए टीम इंडिया के खिलाड़ी इस हार के बाद काफी इमोशनल हो गए। तब खुद मैच देखने पहुंचे पीएम मोदी हार के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में गए और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। लोग कह रहे हैं कि वो टीम की हार देख नकवी की तरह बीच मैच छोड़ भागे नहीं, उल्टा उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

यह भी पढ़ें: भारत की जीत पर अफगानिस्तान तक मना जश्न, खुशी में बलूच भी झूमे, करारी हार के बाद ये VIDEOS देख पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची!

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड