अपडेटेड 25 July 2025 at 23:31 IST
DSP सिराज ने ऐसी जगह मारी गेंद, बेन स्टोक्स दिखा भी नहीं सके... दर्द से कराहते हुए छोड़ा मैदान; VIDEO वायरल
India vs England: मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन भले ही भारतीय गेंदबाज शुरूआती दो सेशन में विकेट के लिए तरसते दिखे, लेकिन मोहम्मद सिराज ने इंग्लिश कप्तान को ऐसा दर्द दिया जिसे वो नहीं भूलेंगे।
- खेल समाचार
- 3 min read

India vs England: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के साथ मैनचेस्टर टेस्ट में ऐसी घटना घटी, जिसके बारे में बताकर उन्हें हंसी भी आएगी और दर्द का एहसास भी होगा। जी हां, चौथे टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया के स्टार पेसर मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की एक आग उगलती गेंद के आगे इंग्लिश कप्तान चारो-खाने चित्त हो गए। गेंद लगने के बाद वो जमीन पर लेट गए। वो काफी दर्द में थे। ऊपर से सिराज ने उन्हें स्लेज कर उनके दर्द पर नमक छिड़कने का काम किया।
ये मजेदार घटना ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले जा रहे टेस्ट के तीसरे दिन हुई। मोहम्मद सिराज की गेंद को फ्लिक करने की कोशिश में बेन स्टोक्स पूरी तरह से चूक गए। गेंद लेग स्टंप के करीब टप्पा खाई और सीधे जाकर स्टोक्स के प्राइवेट पार्ट पर लगी. ऐसा लगा मानों उनका मुंह हाथ में आ गया।
सिराज की गेंद पर चोटिल हुए बेन स्टोक्स
मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन भले ही भारतीय गेंदबाज शुरूआती दो सेशन में विकेट के लिए तरसते दिखे, लेकिन मोहम्मद सिराज ने इंग्लिश कप्तान को ऐसा दर्द दिया जिसे वो नहीं भूलेंगे। बेन स्टोक्स का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। DSP साहब की अंदर आती गेंद पर स्टोक्स गच्चा खा गए और बॉल उनके एब्डमन गार्ड से जाकर टकराई। इंग्लिश कप्तान छटपटा गए और दर्द से तड़पते हुए जमीन पर गिर गए। ऊपर से सिराज ने कोई रहम नहीं दिखाई और गेंद से चोटिल करने के बाद स्टोक्स को घूरते और कुछ बोलते दिखे।
थोड़ी देर बाद रिटायर्ड हर्ट हुए स्टोक्स
मोहम्मद सिराज की गेंद लगने के बाद बेन स्टोक्स काफी दर्द में थे। उन्होंने हिम्मत दिखाकर थोड़ी देर बल्लेबाजी तो की, लेकिन बाद में रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़कर चले गए। वो पैर में खिंचाव से भी परेशान दिखे और लंगड़ाते हुए ड्रेसिंग रूम गए। फैंस के लिए राहत की बात ये है कि स्टोक्स 7 विकेट गिरने के बाद दोबारा बैटिंग करने उतरे और तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक डटे रहे। इंग्लिश कप्तान 77 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 544 रन बना लिए हैं।
Advertisement
जो रूट ने रचा इतिहास
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में चल रहे टेस्ट का तीसरा दिन जो रूट के नाम रहा। स्टार बल्लेबाज ने टेस्ट करियर का 38वां शतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा और टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। रूट अब सिर्फ भारत के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं, जिन्होंने टेस्ट में 15,921 रन बनाए हैं।
इसे भी पढ़ें: बीच मैदान टीम इंडिया के इस खिलाड़ी पर आगबबूला हुए रवींद्र जडेजा, देखते रह गए शुभमन गिल, VIDEO वायरल
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 25 July 2025 at 23:31 IST