अपडेटेड 7 December 2024 at 14:46 IST

ऑस्ट्रेलियाई फैंस से अकेले भीड़ गए मोहम्मद सिराज, DSP साहब ने हेड को आउट किया तो मचा बवाल

मोहम्मद सिराज ने ट्रेविस हेड को आउट कर गुस्से भरे अंदाज में उन्हें पवेलियन जाने का इशारा किया। इसके बाद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया फैंस से अकेले ही पंगा मोल लिया।

Follow : Google News Icon  
Mohammed Siraj
Mohammed Siraj | Image: BCCI

Mohammed Siraj and Travis Head Fight: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने जिस वक्त ट्रेविस हेड को आउट किया उनका एग्रेशन देखने लायक था। हेड को आउट करने के बाद सिराज ने गुस्से भरे अंदाज में हेड को इशारा कर पवेलियन जाने को कहा।

इसके बाद ट्रेविस हेड भी कहां कूरने वाले थे। मैदान के बीच ही दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ कहा सुनी हुई। जिसके बाद हेड पवेलियन रवाना हो गए। लेकिन बवाल यहीं नहीं थमा। सिराज ने अपना ओवर खत्म किया और बाउंड्री के पास फील्डिंग के लिए चले गए। यहां दर्शक दीर्घा में बैठे फैंस ने उनके लखिलाफ हूटिंग करनी शुरु कर दी।

ऑस्ट्रेलियाई फैंस से अकेले भिड़े सिराज

जैसे ही दर्शक दीर्घा से फैंस ने सिराज के खिलाफ हूटिंग शुरु की। उन्होंने अपने दोनों हाथों को ऊपर कर फैंस को और हूटिंग करने का इशारा किया। सिराज का ये अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सिराज की ये हरकत भले ऑस्ट्रेलिया के फैंस को रास नहीं आ रही होगी। पर भारतीय फैंस सिराज के इस एग्रेशन को उनके खेल में देखकर काफी खुश हैं।

सिराज ने किन बल्लेबाजों का किया शिकार?

मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में चार विकेट चटकाए। उन्होंने ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी, मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड को पवेलियन रवाना किया। बात करें ट्रेविस हेड की तो उन्होंने पहले तो 110 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। हेड ने 140 रनों की शानदार पारी खेली।

Advertisement

हेड को आउट कर फायर हुए सिराज

ट्रेविस हेड ने 140 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर मैच में ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत कर दी। एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया बैकफुट पर नजर आ रही है। 80 ओवर होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने नई गेंद लेने का फैसला किया और मोहम्मद सिराज ने 82वें ओवर में ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड कर भारतीय फैंस को थोड़ी राहत की सांस दिलाई। हेड को आउट कर सिराज काफी गुस्से में दिखे। उनकी आंखों में फायर साफ तौर से जाहिर हो रही थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को कुछ कहा, ट्रेविस हेड भी शतक जड़कर आउट हुए थे, इसलिए उन्होंने भी सिराज को जवाब दिया। इस घटना के बाद एडिलेड ओवल में मौजूद ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने शोर मचाना शुरू किया और सिराज की जमकर हूटिंग हुई।

180 रनों पर ढेर हुई टीम इंडिया

बता दें कि एडिलेड टेस्ट के पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मिचेल स्टार्क के सामने भारतीय बल्लेबाज बेबस दिखे और पूरी टीम 180 रनों पर ढेर हो गई। स्टार्क ने पहली पारी में 6 विकेट चटकाए। भारत की तरफ से ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए।

Advertisement

ये भी पढ़ें- 181.6 kmph... DSP सिराज को कोई तो रोक लो, क्या टूट गया शोएब अख्तर का घमंड? इस गेंद ने मचाई सनसनी

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 7 December 2024 at 14:46 IST