अपडेटेड 12 April 2025 at 11:03 IST

मुझे 1 % भी शर्म नहीं आती... मोहम्मद रिजवान को क्यों आया गुस्सा? 'विन है या लर्न' के बाद एक और VIDEO वायरल

मोहम्मद रिजवान से पूछा गया कि क्या आपको बुरा नहीं लगता जब आपको लोग 'विन या या लर्न' वाले वीडियो को लेकर ट्रोल करते हैं? उन्होंने मजेदार जवाब दिया।

Follow : Google News Icon  
mohammad Rizwan breaks silence on his English speaking video viral after win hai ya learn speech
इंग्लिश नहीं आने पर क्या बोले रिजवान? | Image: X Screengrab

Mohammad Rizwan Video: पाकिस्तान टीम के स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान अक्सर अपने इंग्लिश के कारण सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान उनका 'या तो विन है या लर्न है' वाला स्पीच खूब वायरल हुआ था। शुक्रवार, 11 अप्रैल से पाकिस्तान सुपर लीग के 10वें सीजन का आगाज हुआ।

PSL 2025 की शुरुआत से पहले जब मुल्तान सुल्तान्स टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान से पूछा गया कि क्या आपको बुरा नहीं लगता जब आपको लोग 'विन या या लर्न' वाले वीडियो को लेकर ट्रोल करते हैं तो पाक कप्तान ने मजेदार जवाब दिया।

इंग्लिश नहीं आने पर क्या बोले रिजवान?

PSL  2025 की शुरुआत से पहले मुल्तान सुल्तान्स के कप्तान मोहम्मद रिजवान मीडिया के सामने रूबरू हुए। इसी दौरान उनसे इंग्लिश को लेकर सवाल पूछा गया।

मोहम्मद रिजवान ने कहा, ''मुझे फर्क नहीं पड़ता। मुझे ट्रोलर्स की परवाह नहीं है। मैं पढ़ा-लिखा नहीं हूं। मुझे इंग्लिश बोलनी नहीं आती, लेकिन मुझे इसके लिए एक प्रतिशत भी शर्मिंदगी नहीं है। मैं यहां क्रिकेट खेलने आता हूं। मेरा देश मुझसे क्रिकेट की मांग करता है, अल्हम्दुलिल्लाह। मेरे पास अंग्रेजी सीखने का समय नहीं है। हां, मैंने अपनी तालिम पूरी नहीं की, इसका अफसोस है, लेकिन इंग्लिश नहीं बोल पाता हूं उसके लिए शर्मिंदगी बिल्कुल नहीं है।''

Advertisement

PSL 2025 में मुल्तान सुल्तान्स की कप्तानी करेंगे रिजवान

शुक्रवार, 11 अप्रैल को पीएसएल के 10वें सीजन का आगाज हुआ। धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी के बाद डिफेंडिंग चैंपियन इस्लामाबाद यूनाइटेड और लाहौर कलंदर्स के बीच सीजन का पहला मुकाबला खेला गया। रावलपिंडी में खेले गए मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने शाहीन अफरीदी की अगुवाई वाली टीम लाहौर कलंदर्स को 8 विकेट से हरा दिया। PSL 2025 में मोहम्मद रिजवान मुल्तान सुल्तान्स के कप्तान हैं। रिजवान की टीम शनिवार (आज) अपने सफर की शुरुआत करेगी। उनका मुकाबला कराची किंग्स से होगा।

PSL 2025 का शेड्यूल

11 अप्रैल – इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम लाहौर कलंदर्स, रात 8:30 बजे 
12 अप्रैल – पेशावर जाल्मी बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स (दोपहर 2:30 बजे)
12 अप्रैल – कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तान्स (रात 7:30 बजे)
13 अप्रैल – क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम लाहौर कलंदर्स (रात 8:30 बजे)
14 अप्रैल – इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जाल्मी (रात 8:30 बजे)
15 अप्रैल – कराची किंग्स बनाम लाहौर कलंदर्स (रात 8:30 बजे)
16 अप्रैल – इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तान्स (रात 8:30 बजे)
18 अप्रैल – कराची किंग्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स (रात 8:30 बजे)
19 अप्रैल – पेशावर जाल्मी बनाम मुल्तान सुल्तान्स (रात 8:30 बजे)
20 अप्रैल – कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड (रात 8:30 बजे)
21 अप्रैल – कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी (रात 8:30 बजे)
22 अप्रैल – मुल्तान सुल्तांस बनाम लाहौर कलंदर्स (रात 8:30 बजे)
23 अप्रैल - मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड (रात 8:30 बजे)
24 अप्रैल - लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी (रात 8:30 बजे)
25 अप्रैल – क्वेटा ग्लैडियेटर्स बनाम कराची किंग्स (रात 8:30 बजे)
26 अप्रैल – लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तान्स (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
27 अप्रैल – क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम पेशावर जाल्मी (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
29 अप्रैल – क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तान्स (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
30 अप्रैल – लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
1 मई – मुल्तान सुल्तान्स बनाम कराची किंग्स (भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे)
1 मई – लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स (भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे)
2 मई – पेशावर जाल्मी बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
3 मई – क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
4 मई – लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
5 मई – मुल्तान सुल्तान्स बनाम पेशावर जाल्मी (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
7 मई – इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
8 मई – पेशावर जाल्मी बनाम कराची किंग्स (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
9 मई – पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
10 मई – मुल्तान सुल्तान बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
10 मई – इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम कराची किंग्स (भारतीय समयानुसार रात बजे)
13 मई – क्वालीफायर (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
14 मई – एलिमिनेटर 1 (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
16 मई- एलिमिनेटर 2 (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
18 मई – फाइनल (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)

Advertisement

इसे भी पढ़ें: PSL 2025 Live Streaming In India: IPL से पंगा लेने आ रहा पाकिस्तानी टी20 लीग, भारत में कब और कहां देखें लाइव?

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 12 April 2025 at 11:03 IST