अपडेटेड 29 December 2024 at 20:16 IST
VIDEO: शीतलहर के बीच भारतीय क्रिकेटर ने चलती नाव से कूद कर यमुना के ठंडे पानी में लगाई डुबकी, कहा- इसी जमुना जी में...
उत्तर भारत में शीतलहर ने दस्तक दे दी है। कड़ाके की ठंड के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने प्रयागराज में यमुना के ठंडे पानी में डुबकी लगाई है।
- खेल समाचार
- 3 min read

Indian Cricket: पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी से उत्तर भारत में सर्दी सितम ढा रही है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में शीतलहर ने दस्तक दे दी है। कंपकंपाने वाली ठंड शुरू होने के बाद लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
शीतलहर के बीच एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर (Indian Cricketer) ने यमुना (Yamuna) के ठंडी में डुबकी लगाई है और वो भी चलती नाव से कूदकर। इस खिलाड़ी ने खुद सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने मजेदार बात लिखी है।
इस खिलाड़ी ने लगाई यमुना में डुबकी
दरअसल हम बात कर रहे हैं पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) की। टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके मोहम्मद कैफ इन दिनों कमेंट्री कर रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से उन्होंने कमेंट्री से भी ब्रेक ले रखा है और वो फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं। इसी बीच कैफ अपने परिवार के साथ यूपी के प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने यमुना जी में डुबकी लगाई। कैफ ने इसका वीडियो शेयर किया है। नाव पर कैफ के साथ उनका बेटा भी नजर आ रहा है। ‘कूदूं क्या?’ इतना कहते हि कैफ चलती नाव से नदी में डुबकी लगाने के लिए कूद गए।
Advertisement
कैफ (Kaif) काफी देर तक नदी में तैरते रहे, हालांकि कैफ (Kaif) को पानी ठंडा लगा, जिसका जिक्र उन्होंने वीडियो में किया। मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा-
अबे इसी जमुना जी में तैराकी सीखा हूं।
बता दें कि यूपी (UP) के प्रयागराज ( Prayagraj ) में अगले साल महाकुंभ होने वाला है। महाकुंभ (Mahakumbh) में शाही स्नान का काफी महत्व होता है। इस बार शाही स्नान का नाम बदलकर अमृत स्नान कर दिया गया है। दरअसल प्रयागराज (Prayagraj) में गंगा, यमुना और सरस्वीत का संगम होता है और यहीं पर श्रद्धालु शाही स्नान यानि अमृत स्नान करते हैं। कैफ (Kaif) ने भी संगम में ही डुबकी लगाई।
Advertisement
मोहम्मद कैफ का करियर
44 साल के मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) के क्रिकेट करियर पर नजर डालें तो उन्होंने भारत के लिए कुल 138 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 3 शतकों और 20 अर्धशतकों समेत उनके नाम 3377 रन हैं। कैफ ने 13 टेस्ट मैचों में 624 तो वहीं 125 वनडे मैचों में 2753 रन बनाए हैं। बता दें कि कैफ ने अंडर-19 स्तर पर अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाई थी। कैफ ने 2000 अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी की थी और टीम को वर्ल्ड कप जितवाया था। कैफ को भारत के सबसे बेहतरीन फील्डरों में गिना जाता है।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 29 December 2024 at 20:15 IST