इंग्लैंड से हार के बाद मोहम्मद कैफ ने उठाए सवाल, वैभव-संजू को लेकर मैनेजमेंट को बताया 'कन्फ्यूज्ड'

इंग्लैंड के खिलाफी टीम इंडिया को मिली काकरी हार के बाद कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने टीम मैनेजमेंट पर सवाल किए हैं। वहीं, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को लेकर पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने भी सवाल खड़े किए हैं।

Mohammad Kaif Says Indian team management confused handling of Vaibhav Sooryavanshi and Sanju Samson
मोहम्मद कैफ ने वैभव-संजू को लेकर मैनेजमेंट को बताया 'कन्फ्यूज्ड' | Image: X

आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांचों की टी20 सीरीज में मिली करारी हार के बाद इंडियन टीम मैनेजमेंट पर कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने सवाल उठाए हैं। खासकर, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को इंग्लैंड सीरीज में टीम से बाहर और टीम में शामिल होने की रणनीति को देखा गया, उसे लेकर सुनील गावस्कर से लेकर मोहम्मद कैफ ने गंभीर सवाल उठाए हैं। 

इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले से वैभव को बाहर करने के बाद सुनील गावस्कर को भड़कते हुए देखा गया था, वहीं, टीम मैनेजमेंट द्वारा वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को सही से हैंडल नहीं करने को लेकर मोहम्मद कैफ ने सवाल उठाए हैं।

इंडियन क्रिकेट टीम मैनेजमेंट को बताया 'कन्फ्यूज्ड'

दरअसल, जिस तरह से इंग्लैंड टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में सलामी बल्लेबाज के रूप में संजू सैमसन को मौका दिया और उसके बाद दूसरे-तीसरे और चौथे मुकलाबों में वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया, फिर 5वें मुकाबले में संजू को मौका दिया गया। टीम मैनेजमेंट इतना कन्फ्यूज्ड देखा मोहम्मद कैफ ने कहा कि 'इंडियन क्रिकेट टीम मैनेजमेंट इतना कन्फ्यूज्ड कभी नहीं देखा।'

वैभव-संजू को हैंडल करना प्रोफेशनल नहीं रहा

मोहम्मद कैफ ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा 'इंडियन क्रिकेट टीम मैनेजमेंट इतना कन्फ्यूज्ड कभी नहीं देखा। वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को हैंडल करना प्रोफेशनल नहीं रहा है। एक जेनरेशन का टैलेंट है, दूसरा वर्ल्ड कप विनर - उन्हें कॉन्फिडेंस देने की ज़रूरत है, उनके मन में शक नहीं।'

Advertisement

4-0 से सीरीज हारी टीम इंडिया

टीम इंडिया पहले आयरलैंड से 2-0 से सीरीज हरी उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी 4-0 से हार का सामना करना पड़ा। जब से टी20 टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर बने हैं, तब से टीम इंडिया एक भी मुकाबला जीत नहीं पाई हैं। इंग्लैंड के खिलाफी सीरीज हारते ही टीम इंडिया टीम इंडिया आईसीसी रैंकिंग से पहले स्थान से दूसरे स्थान पर घिसक गई है।

ये भी पढ़ें: हार के बाद टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल, BCCI ने हर्षित-वरुण को किया बाहर, वनडे सीरीज में इन दो खिलाड़ियों की एंट्री
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड