IND vs AUS 4th Test Weather: बारिश करेगी बॉक्सिंग डे टेस्ट का मजा खराब? जानें मेलबर्न के मौसम का हाल

IND vs AUS 4th Test Weather: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में खेला गया तीसरा टेस्ट बारिश की वजह से ड्रॉ हुआ था। जानें मेलबर्न में मौसम कैसा रहेगा।

melbourne weather updates india vs australia 4th test
भारत-ऑस्ट्रेलिया चौथे टेस्ट के दौरान कैसा रहेगा मेलबर्न का मौसम? | Image: x

IND vs AUS 4th Test Weather: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला जाना है। ऐतिहासिक MCG स्टेडियम में मैच के पहले दिन करीब 1 लाख दर्शक पहुंचने वाले हैं। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि कहीं ब्रिस्बेन की तरह मेलबर्न में भी बारिश मैच का मजा तो नहीं खराब कर  देगी? 5 मैचों की सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के चौथे टेस्ट में दोनों टीमें मैदान पर पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में खेला गया तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा था। गाबा में बारिश विलेन साबित हुई थी जिससे फैंस को निराशा हाथ लगी थी। ऐसे में फैंस ये जानने के लिए बेताब होंगे कि मेलबर्न में मौसम कैसा रहेगा।

मेलबर्न में गर्मी लेगी खिलाड़ियों का टेस्ट

मेलबर्न में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन गर्मी भारत और ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ियों का कड़ा इम्तेहान लेगी। पूरे दिन पारा हाई रहेगा और ऐसे में गेंदबाजों के लिए लगातार स्पेल डालने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार 26 दिसंबर को मेलबर्न का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रहने की संभावना है।

मेलबर्न में बारिश बनेगी विलेन?

Advertisement

खिलाड़ियों के लिए भले ही गर्मी चिंता का सबब बन सकती है लेकिन इस बीच फैंस के लिए खुशी की खबर ये है कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चौथा टेस्ट के दौरान बारिश होने की संभावना कम है। ऐसे में फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि, 28 दिसंबर को बारिश के कारण खेल में रुकावट आ सकती है।

मेलबर्न टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

Advertisement

उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास , मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

इसे भी पढ़ें: रोहित का ओपनिंग करना पक्का! राहुल नहीं इस स्टार बल्लेबाज का कटेगा पत्ता? ये हो सकती है प्लेइंग XI

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड