Mayank के पानी में जहर! 2 दिनों तक नहीं बोल पाएंगे, कब सुधरेगी तबियत? टीम मैनेजर ने दी पूरी जानकारी
मयंक अग्रवाल के पानी में जहर था या नही? कब सुधरेगी उनकी तबियत और क्या 2 दिन तक बोल नही पाएंगे मयंक अग्रवाल? इन सारे सवालों का जवाब मयंक के टीम मैनेजर ने दिया।
- खेल समाचार
- 3 min read

Mayank Agarwal: 30 जनवरी, मंगलवार को भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल अगरतला से दिल्ली जा रहे थे। फ्लाइट में उन्होंने एक लिक्वीड पिया जिसके बाद से उनकी तबियत अचानक से बिगड़ गई। ऐसा माना जा रहा है कि मयंक अग्रवाल ने जो पानी पिया था उसमें जहर था। इस मामले में अभी जांच चल रही है।
मयंक अग्रवाल के पानी में जहर था या नही? कब सुधरेगी उनकी तबियत और क्या दो दिन तक बोल नही पाएंगे मयंक अग्रवाल? इन सारे सवालों का जवाब मयंक अग्रवाल के टीम मैनेजर ने दिया है। क्या है है मयंक अग्रवाल पर ताजा अपडेट आइए जानते हैं-
मयंक अग्रवाल के साथ फ्लाइट में क्या हुआ?
मयंक फ्लाइट में बैठकर अगरतला से दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने सामने रखी पानी की बोतस से पानी पिया और पानी पीते ही उनके गले में खुजली और होठों में सूजन आ गई। जिसके बाद से मयंक अग्रवाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। खतरे से बाहर होने पर डॉक्टर्स ने मयंक अग्रवाल का तबियत के बारे में अपडेट देते हुए कहा कि उनके गले में इंफेक्शन और अलसर-मुंह में सूजन होने की वजह से मयंक अभी दो दिन तक बोल नही पाएंगे।
मयंक के टीम मैनेजर ने बताई पूरी कहानी
मयंक अग्रवाल के साथ असलियत में हुआ क्या? इस बात पर से पर्दा उनके टीम मैनेजर ने उठाया है। उनके टीम मैनेजर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हमारी फ्लाइट टेक ऑफ ही करने वाली थी तभी मयंक को प्यास लगी और उन्होंने अपनी सीट के पीछे रखी पॉकेट से पानी उठाकर पी लिया। कुछ मिनट के बाद उनको उल्टी जैसी फीलिंग आई और वे फ्लाइट के वॉशरुम की ओर भागे। इस दौरान उन्होंने एयर होस्टेस को भी बताया कि उनकी तबियत ठीक नही लग रही है।
Advertisement
एयर होस्टेस ने तुरंत इमरजेंसी अलार्म बजाकर इस बात की जांच की कि क्या फ्लाइट में कोई डॉक्टर है? दुर्भाग्य से, फ्लाइट में कोई डॉक्टर नहीं था, इसलिए पायलट को सूचित किया गया और एयरपोर्ट के अधिकारियों को सूचना दी गई। डॉक्टर्स मयंक अग्रवाल को देखने के लिए आए। डॉक्टर्स ने मयंक की हाल त देखते हुए कहा कि वे मयंक को फ्लाइट में प्राथमिक उपचार नहीं दे सकते; उसे अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत है। इसके बाद वहां एक एम्बुलेंस आई और उसे (मयंक) अस्पताल ले जाया गया।"
मयंक अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
मयंक अग्रवाल ने अस्पताल से अपनी तबियत के बारे में अपडेट दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और बताया कि वह खतरे से बाहर हैं। मयंक अग्रवाल ने हॉस्पिटल का फोटो शेयर किया। इस फोटो कैप्शन में उन्होंने लिखा है- मैं पहले से लगातार बेहतर हो रहा हूं, जल्द वापसी करूंगा। आप सब लोगों का प्राथनाओं के लिए शुक्रिया। मुझे सब लोगों का प्यार और सपोर्ट मिला... बहरहाल, सोशल मीडिया पर मयंक अग्रवाल का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।