अपडेटेड 31 December 2023 at 15:54 IST

साल 2011 से 2023 तक, एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट

Year Ender 2023: भारतीय टीम के उभरते हुए सितारे शुभमन गिल के लिए साल 2023 यादगार रहा। इस वर्ष उन्होंने तीनों फॉर्मेट में अपना जलवा दिखाया।

Follow : Google News Icon  
most runs in calender year 2023
साल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय | Image: X

Year Ender 2023: साल 2023 टीम इंडिया के लिए काफी उतार चढ़ाव भरा रहा। प्रदर्शन की लिहाज से देखें तो भारत ने दमदार खेल दिखाया, लेकिन वो सपना अभी भी अधूरा है जो करोड़ों भारतीय फैंस 2013 के बाद से देख रहे हैं। जी हां, रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम ने वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन 10 लगातार मैच जीतने के बाद फाइनल में उनका दिल टूट गया। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा दिया।

खबर से जुड़ी 3 अहम बातें

  • साल 2023 में किसने बनाया सबसे ज्यादा रन?
  • पिछले एक दशक से कोहली ने किया कमाल 
  • इस साल रोहित-कोहली नहीं इस खिलाड़ी ने मारी बाजी

साल 2023 में किस भारतीय ने बनाए सबसे ज्यादा रन?

टीम इंडिया का वर्ल्ड कप जीतने का सपना भले ही टूट गया लेकिन पूरे साल भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन दमदार रहा। भारतीय टीम के उभरते हुए सितारे शुभमन गिल के लिए साल 2023 यादगार रहा। इस वर्ष उन्होंने तीनों फॉर्मेट में अपना जलवा दिखाया। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए वो इस कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। गिल ने इस साल भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में मिलाकर कुल 2,145 रन बनाए।

पिछले एक दशक से कोहली की बादशाहत

साल 2023 में भले ही शुभमन गिल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली से आगे निकल गए हों, लेकिन पिछले एक दशक से पूर्व भारतीय कप्तान का जलवा रहा है। 2011 से लेकर 2023 तक की बात करें तो एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली का नाम 8 बार रहा है। 2011 से लेकर 2014 तक और फिर 2016 से लेकर 2019 तक उन्होंने एक साल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

2011 के बाद से एक कैलेंडर वर्ष में भारत के लिए सर्वाधिक रन

2011: कोहली (1644)
2012: कोहली (2186)
2013: कोहली (1913)
2014: कोहली (2286)
2015: रहाणे (1352)
2016: कोहली (2595)
2017: कोहली (2818)
2018: कोहली (2735)
2019: कोहली (2455)
2020: राहुल (847)
2021: रोहित (1420)
2022: श्रेयस (1609)
2023: गिल (2154)

Advertisement

बता दें कि शुभमन गिल ने साल 2023 में भारत के लिए 29 मैचों में 1,584 रन, 13 टी20 मैचों में 312 रन और 6 टेस्ट की 10 पारियों में 258 रन बनाए हैं। सिर्फ अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के नाम है। क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में किंग कोहली ने 8 मैचों की 12 इनिंग में 671 रन बनाए हैं। 

इसे भी पढ़ें: MS Dhoni ने फैन को क्यों दी पाकिस्तान जाने की सलाह, मिला ऐसा जवाब चुप हो गए माही, Video वायरल

Advertisement


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 31 December 2023 at 15:54 IST