अपडेटेड 28 December 2022 at 07:51 IST

Lionel Messi ने Dhoni की बेटी को भेजा शानदार गिफ्ट; लीजेंड के ऑटोग्राफ वाली जर्सी में दिखीं Ziva

महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा अर्जेंटीना की जर्सी में नजर आ रही हैं। इस फोटो की खास बात ये है कि जर्सी पर लियोनेस मेसी का ऑटोग्राफ है।

Follow : Google News Icon  
PC: ziva_singh_dhoni/Instagram
PC: ziva_singh_dhoni/Instagram | Image: self

Ziva Dhoni: फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) को लेकर लोगों के बीच का क्रेज अब तक जारी है। अर्जेंटीना (Argentina) ने 36 साल बाद वर्ल्ड चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया। इसी के साथ ही लियोनेल मेसी (Lionel Messi) के वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी साकार हुआ। इसके बाद इस खुशी को महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की बेटी जीवा (Ziva) भी खास अंदाज में मनाते हुए नजर आ रही हैं।

दरअसल, माही की वाइफ साक्षी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जीवा धोनी की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें जीवा अर्जेंटीना की जर्सी में नजर आ रही हैं। इस फोटो की खास बात ये है कि जर्सी पर लियोनेस मेसी का ऑटोग्राफ है। इसके साथ ही जीवा का नाम भी लिखा है। क्रिसमस गिफ्ट में जीवा ये शानदार तौफा पाकर बेहद एक्साइटेड दिखीं।    

यह भी पढ़ें: Lionel Messi को 'GOAT' कहना FIFA को पड़ा भारी, रोनाल्डो फैंस ने मचाया बवाल तो डिलीट करना पड़ा ट्वीट

जर्सी को पहने जीवा काफी खुश नजर आ रही हैं। उनके चेहरे की खुशी साफ बयां कर रही हैं कि उन्हें फुटबॉल कितना पसंद है, बिल्कुल अपने पिता महेंद्र सिंह धोनी की तरह। मालूम हो कि धोनी अपने स्कूल के दिनों में गोलकीपर रह चुके हैं। उन्हें शुरूआत में फुटबॉल का काफी शौक था। 

Advertisement

बता दें कि कतर में हुए फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस (Argentina vs France) को हराकर 36 साल बाद वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। बता दें कि 36 साल पहले जब अर्जेंटीना की टीम चैंपियन बनी थी तब डियागो माराडोना ने अहम भूमिका निभाई थी। 

यह भी पढ़ें: Lionel Messi बने वर्ल्ड चैंपियन तो Maradona के बेटे ने तारीफ करते हुए बोल दी ये बड़ी बात

Advertisement

यह भी पढ़ें: क्या सच में सोने के जूते पहनते हैं Lionel Messi? कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, इतने पैसों में आ जाएगा महीने भर का राशन

यह भी पढ़ें: जीत के बाद Lionel Messi का दिखा रोमांटिक अंदाज, पत्नी ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी चूमा तो बगल में खड़े स्टार खिलाड़ी ने ऐसे दिया रिएक्शन

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 28 December 2022 at 07:47 IST