'यह बच्चा भारतीय क्रिकेट का नया चेहरा बनेगा', वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए ललित मोदी, टेस्ट क्रिकेट पर भी दिया बड़ा बयान

Lalit Modi on Vaibhav Sooryavanshi: ललित मोदी ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का भविष्य का चेहरा बताया है। IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 263 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे वैभव की मोदी ने जमकर सराहना की।

Follow : Google News Icon  
Lalit Modi on Vaibhav Sooryavanshi
Lalit Modi on Vaibhav Sooryavanshi | Image: Social Media

Lalit Modi on Vaibhav Sooryavanshi: IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने एक युवा खिलाड़ी की प्रतिभा पर मुहर लगाकर सबको चौंका दिया है। ललित मोदी ने 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की जमकर तारीफ की है और दावा किया है कि यह खिलाड़ी भविष्य में भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा चेहरा बनेगा। IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे वैभव ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से न केवल दर्शकों को, बल्कि क्रिकेट जगत के दिग्गजों को भी अपना दीवाना बना लिया है।

जब वैभव की बैटिंग देख चौंक गए मोदी

पूर्व इंग्लैंड कप्तान माइकल वॉन के साथ एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान ललित मोदी ने वैभव सूर्यवंशी के खेल पर अपनी हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने पहली बार वैभव को बल्लेबाजी करते देखा, तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि कोई 14-15 साल का बच्चा इतनी परिपक्वता और आत्मविश्वास के साथ खेल सकता है।

ललित मोदी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “उस बच्चे को देखिए, उसका आत्मविश्वास और चेहरे पर भरोसा देखिए। मुझे लगा कि शायद मैं सपना देख रहा हूं या ये कोई कहानी बना रहा है। मैंने सच्चाई जानने के लिए गूगल किया और कई लोगों को फोन घुमाया। जब मुझे यकीन हुआ कि यह सच है, तो मैंने महसूस किया कि इस लड़के ने सबको पीछे छोड़ दिया है।”

263 के स्ट्राइक रेट से मचाई तबाही

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आग उगल रहा है। उन्होंने अब तक दो शानदार अर्धशतक जड़े हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात उनका 263.16 का स्ट्राइक रेट है। उनके इस निडर प्रदर्शन ने राजस्थान रॉयल्स को सीजन की धमाकेदार शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। 

Advertisement

हालांकि ललित मोदी का मानना है कि इतनी कम उम्र में मिली शोहरत को संभालना वैभव के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। उन्होंने आगाह किया कि खिलाड़ियों को सही तरीके से 'ग्रूम' करना जरूरी है ताकि वे केवल फेरारी या महंगी घड़ियों तक सीमित न रह जाएं। 

टेस्ट क्रिकेट पर जताई चिंता

वैभव की तारीफ के अलावा ललित मोदी ने क्रिकेट के भविष्य और इसके बदलते प्रारूपों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने वनडे क्रिकेट (ODI) पर तीखा हमला बोलते हुए इसे पूरी तरह से 'अप्रासंगिक' करार दिया। मोदी के अनुसार, टी20 के आने के बाद अब वनडे का कोई मतलब नहीं रह गया है।

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट को लेकर उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि टेस्ट क्रिकेट जिंदा रहेगा क्योंकि यह मेरा पसंदीदा फॉर्मेट है। लेकिन आज की पीढ़ी दुर्भाग्य से असली टेस्ट क्रिकेट का अनुभव सिर्फ ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में ही कर पा रही है। अब चुनौती यह है कि टी20 लीग्स के बीच दर्शकों की निष्ठा को कैसे बनाए रखा जाए।" 

ये भी पढ़ें:  Two Aircraft Collision: दिल्ली एयरपोर्ट पर दो विमानों की टक्कर के बाद हड़कंप, हैदराबाद जा रही Akasa फ्लाइट लौटी, सभी यात्रियों और क्रू मेंबर को सुरक्षित उतारा

Published By :
Shashank Kumar
पब्लिश्ड