अपडेटेड 7 February 2026 at 11:21 IST
फिर T20 World Cup की ट्रॉफी उठाएगी टीम इंडिया! कुलदीप यादव-वरुण चक्रवर्ती ने सिद्धिविनायक मंदिर में लिया बप्पा का आशीर्वाद, VIDEO
T20 World Cup: कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read
T20 World Cup: क्रिकेट लवर्स के लिए आज यानि 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू हो रहा है। टीम इंडिया एक बार फिर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है और मैदान में पसीना बहा रही है। इससे पहले टीम इंडिया के दो खिलाड़ियों- कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करते देखा गया।
कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं।
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती सिद्धिविनायक मंदिर के अंदर पूजा-अर्चना करते नजर आ रहे हैं। मंदिर के पुजारी ने पहले दोनों के माथे पर चंदन लगाया, फिर पट्टा पहनाया और टीम इंडिया के जाबांज खिलाड़ियों को प्रसाद भी दिया। भारत एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप की चैंपियन बने, इसी के लिए कुलदीप और वरुण ने बप्पा का आशीर्वाद लिया है।
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। उनका भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
Advertisement
टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार टीम इंडिया
टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले बड़ा झटका लगा जब भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा टूर्नामेंट से बाहर हो गए। खबरें है कि हर्षित राणा बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। गेंदबाजी करते समय उनके दाहिने घुटने में चोट लग गई थी।
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच 7 फरवरी को USA के खिलाफ है। वहीं, दूसरा मैच 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाला है। अब हर्षित राणा के बाहर होने के बाद उनकी जगह मोहम्मद सिराज ने ली है।
Advertisement
यहां देखें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत पूरा शेड्यूल-
07 फरवरी 2026, भारत vs USA
12 फरवरी 2026, भारत vs नामीबिया
15 फरवरी 2026, भारत vs पाकिस्तान
18 फरवरी 2026, भारत vs नीदरलैंड
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 7 February 2026 at 11:04 IST