अपडेटेड 3 February 2024 at 19:13 IST
'कोई गार्डन में घूमा तो...' Rohit Sharma ने बीच मैदान अपने खिलाड़ियों को दी गाली! वायरल हुआ वीडियो
टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मुकाबला खेल रही है। दूसरे टेस्ट के दौरान रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे किसी को गाली दे रहे।
- खेल समाचार
- 2 min read

IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया वने पहली पारी में 396 रन बनाए। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 253 रन पर ऑलआउट हो गई। मैच के दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर से गाली देते नजर आए।
इस बार कप्तान रोहित शर्मा टीम के खिलाड़ियों को गाली देते नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर रोहित का ये गाली देने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
रोहित शर्मा का नया वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के गाली देने का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह अपने साथी खिलाड़ी को गाली दे रहे हैं। हालांकि रोहित ने किसी गाली दी यह साफ नहीं हो रहा है। वीडियो में रोहित दिख भी नहीं रहे हैं। इंग्लैंड की पारी के 31वें ओवर के बाद का यह वीडियो है। टीवी स्क्रीन पर जॉनी बेयरस्टो दिख रहे थे। लेकिन स्टंप माइक से रोहित शर्मा के गाली देने की आवाज आ रही है। हालांकि रिपब्लिक भारत यह दावा नहीं करता है वह आवाज रोहित शर्मा की ही है।
रोहित शर्मा का ऐसा वीडियो पहली बार वायरल नहीं हुआ है। पहले भी कई बार रोहित शर्मा गाली देते सुने गए हैं। साउथ अफ्रीका दौरे पर भी ऐसा हुआ था। डीआरएस लेने के दौरान उनके मुंह से गाली निकली थी। इससे पहले वर्ल्ड कप के दौरान भी ऐसा हुआ था।
Advertisement
ईशान ने किया था दावा
ईशान किशन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि रोहित भाई मैदान पर गाली देते हैं। ईशान ने कहा था कि रोहित भाई अक्सर शांत रहते हैं। लेकिन मैच के दौरान कोई साथी खिलाड़ी गलती करता है तो उसे गाली भी दे देते हैं। लेकिन जब मैच खत्म होता है तो वह कहते हैं कि प्लीज इसे कोई दिल पर ना लेना।
यह भी पढ़ें- फैमिली टाइम या कुछ और...Virat Kohli ने क्यों ली टेस्ट मैच से छुट्टी, 'जिगरी यार' ने खोल दिया राज - Republic Bharat
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 3 February 2024 at 19:13 IST