IND vs ENG: राहुल-जडेजा की वापसी लेकिन प्लेइंग इलेवन में नहीं होगी एंट्री? BCCI ने किया साफ

Team India Squad: पिछला मुकाबला मिस करने वाले केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की वापसी हो गई है। हैदराबाद टेस्ट के बाद दोनों खिलाड़ी चोटिल हो गए थे।

Follow : Google News Icon  
Ravindra Jadeja and KL Rahul
Ravindra Jadeja and KL Rahul | Image: BCCI

IND vs ENG Test Series: इंग्लैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। पिछला मुकाबला मिस करने वाले केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की वापसी हो गई है। हैदराबाद टेस्ट के बाद दोनों खिलाड़ी चोटिल हो गए थे जिसके बाद उन्हें बेंगलुरू स्थित NCA भेजा गया था। शनिवार को बीसीसीआई ने टीम की घोषणा करते हुए राहुल और जडेजा के बारे में जरूरी जानकारी दी है।

केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की वापसी तो हो गई है लेकिन दोनों अगला टेस्ट खेलेंगे या नहीं इसपर सस्पेंस बरकरार है। BCCI ने अपने बयान में कहा कि  जडेजा और राहुल की भागीदारी बीसीसीआई मेडिकल टीम से फिटनेस मंजूरी के अधीन है।

जडेजा-राहुल की वापसी पर खेलने पर सस्पेंस

बीसीसीआई ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक टीम इंडिया के मेडिकल स्टाफ ये तय करेंगे कि राहुल और जडेजा 15 फरवरी से होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए फिट हैं या नहीं।

विराट कोहली और श्रेयस अय्यर बाहर

इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो मैच मिस करने वाले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अब पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने कहा कि कोहली व्यक्तिगत कारणों से शेष श्रृंखला के लिए चयन के लिए अनुपलब्ध रहेंगे। बोर्ड श्री उनके फैसले का पूरा सम्मान और समर्थन करता है। वहीं, मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी पीठ में तकलीफ के कारण अगले तीन टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

आकाश दीप की टीम में एंट्री

इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे तीन मैचों के लिए टीम इंडिया में एक सरप्राइज एंट्री हुई है। तेज गेंदबाज आकाश दीप को जगह मिली है। उन्हें मोहम्मद सिराज की जगह मौका मिला है। चयनकर्ताओं ने सिराज को आराम देने का फैसला किया है।

इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी 3 मैचों के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (C), जसप्रीत बुमराह (VC), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (WK), केएस भरत (डब्ल्यूके), आर अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Team India: कोहली-अय्यर बाहर, जडेजा-राहुल अंडर और इस खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री, देखें टीम



 

Published By :
Ritesh Kumar
पब्लिश्ड