जश्न का माहौल.. ICC Women Cricket World Cup ट्रॉफी को साथ लेकर सोई थीं जेमिमा रोड्रिग्स और स्मृति मंधाना, शेयर की फोटो

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2025 आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया है। इस खुशी का ठिकाना इस बात से लगाया जा सकता है कि जीत के बाद जेमिमा रोड्रिग्स ने स्मृति मंधाना से साथ ट्रॉफी के साथ सोते हुए फोटो शेयर की है।

Follow : Google News Icon  
jemimah rodrigues shared photo of herself sleeping with world cup trophy with smriti mandhana
ट्रॉफी को साथ लेकर सोई थीं जेमिमा रोड्रिग्स और स्मृति मंधाना | Image: star sports

वूमेन इन ब्लू यानी भारतीय महिला टीम ने कल रविवार 2 नवम्बर को खेले गए विश्व कप फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम का लिया है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने वो कारनामा कर दिया है, जिसे पिछले कई दशकों से किसी अन्य महिला कप्तान ने नहीं किया था। इसी खुशी के मौके पर जेमिमा रोड्रिग्स ने स्मृति मंधाना से साथ ट्रॉफी के साथ सोते हुए फोटो शेयर की, जिसके बाद तस्वीर खूब वायरल ही रही है।
विश्व कप फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 298 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में अफ्रीकी टीम 246 रन ही बना पाई। जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर के अलावा, जेमिमा रोड्रिग्स और स्मृति मंधाना की खुशी देखने लायक थी। जीत की इस खुशी पूर्व कप्तान मिलती राज भी भावुक हो गई थीं।

ट्रॉफी लेकर सोई थीं जेमिमा रोड्रिग्स और स्मृति मंधाना

विश्व विजेता बनने की खुशी खिलाड़ियों पर इस कदर छाया हुआ है कि हर खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ अपनी-अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। विश्व कप ट्रॉफी को साथ में लेकर सोई जेमिमा रोड्रिग्स और स्मृति मंधाना की तस्वीर भी खूब वायरल ही रही है। इस खूबसूरत तस्वीर को जेमिमा रोड्रिग्स ने शेयर किया है।

सेमीफाइनल में शानदार पारी खेली थी जेमिमा रोड्रिग्स

जेमिमा रोड्रिग्स ने वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में शानदार पारी खेली थी। जेमिमा रोड्रिग्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 127 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसके बाद भारत फाइनल में जगह बना पाई थी। वहीं अगर बात करे स्मृति मंधाना के बारे में तो उन्होंने फाइनल में 45 रनों की शानदार पारी खेली थी।

ये भी पढ़ें: IND W vs SA W: वर्ल्ड कप इतिहास में शेफाली वर्मा का अद्भुत कीर्तिमान, किसी मेंस क्रिकेटर ने भी नहीं किया ऐसा कारनामा

Advertisement
Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड