बुमराह के सामने 'काबिल' बन रहे थे रूट, फिर जो हुआ... ड्रेसिंग रूम में बैठकर माथा पीट रहे होंगे

IND vs ENG, 3rd Test: भारत के खिलाफ चल रहे टेस्ट सीरीज में जो रूट का बल्ला खामोश रहा है। जसप्रीत बुमराह के सामने वो पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं।

jasprit bumrah and joe root
बुमराह ने जो रूट को किया आउट | Image: bcci.tv

IND vs ENG, 3rd Test Day-3: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा मैच जारी है। राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। इस बीच टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें दुनिया का बेस्ट गेंदबाज माना जाता है।

जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर इंग्लैंड के बेस्ट बल्लेबाज जो रूट का शिकार किया। दिलचस्प बात तो ये है कि जिस गेंदबाज के खिलाफ रूट का रिकॉर्ड इतना खराब रहा है, वो उनके सामने कुछ अलग तरह का शॉट खेलना चाह रहे थे। खैर, इससे भारतीय फैंस और बुमराह को कोई दिक्कत नहीं हुई और खामियाजा इंग्लिश बल्लेबाज को भुगतना पड़ा।

बुमराह ने 9वीं बार किया रूट का शिकार

भारत के खिलाफ चल रहे टेस्ट सीरीज में जो रूट का बल्ला खामोश रहा है। जसप्रीत बुमराह के सामने वो पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं। तीसरे टेस्ट में वो स्टार पेसर के सामने कुछ अलग करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन इसमें भी उन्हें निराशा हाथ लगी।

जसप्रीत बुमराह की गेंद पर जो रूट रीवर्स शॉट के जरिए चौका मारना चाहते थे। बुमराह की आग उगलती बॉल पर उन्होंने ये शॉट खेला लेकिन कामयाब नहीं रहे। गेंद उनके बल्ले पर नहीं आई और किनारा लेकर स्लिप की दिशा में गई जहां यशस्वी जायसवाल ने जबरदस्त कैच लपका।

Advertisement

बता दें कि जसप्रीत बुमराह के सामने जो रूट का रिकॉर्ड शर्मनाक रहा है। दाएं हाथ के धाकड़ गेंदबाज ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैचों में अबतक 9 बार उन्हें पवेलियन की राह दिखाई है। इस सीरीज में भी वो इंग्लिश बल्लेबाज पर हावी दिखे हैं।

रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मैच

राजकोट में जारी भारत-इंग्लैंड तीसरा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 445 रनों का पहाड़ खड़ा किया, लेकिन इंग्लैंड ने भी अच्छा पलटवार किया। सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने 153 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। तीसरे दिन के लंच तक इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर 290 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मैच बदलने में माहिर बेन स्टोक्स मौजूद हैं और इस मैच में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए भारतीय गेंदबाजों को जल्द से जल्द स्टोक्स को आउट करना होगा। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: IND Vs ENG मैच के तीसरे दिन काली पट्टी बांधकर क्यों उतरी टीम इंडिया? ये है बड़ी वजह

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड