टीम इंडिया को लग सकता है बड़ा झटका, IND-SL टेस्ट सीरीज से भारत का नंबर-1 गेंदबाज होगा बाहर?

भारतीय टीम बहुत जल्द श्रीलंका के लिए रवाना होने वाली है, जहां दोनों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस बीच खबर है कि इस सीरीज से टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज यानी जसप्रीत बुमराह सीरीज से बाहर हो सकते हैं।

Jasprit Bumrah likely to miss Test series against Sri Lanka
IND-SL टेस्ट सीरीज से भारत का नंबर-1 गेंदबाज होगा बाहर? | Image: X

टीम इंडिया अगली इंटरनेशनल सीरीज के लिए 4 अगस्त को श्रीलंका के लिए रवाना हो सकती है, जहां दोनों देशों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। टीम इंडिया श्रीलंका के लिए रवाना होगी, उससे पहले टेस्ट में भारत और दुनिया का नंबर-1 गेंदबाज यानी जसप्रीत बुमराह को लेकर एक बुरी खबर हवा में उड़ रही है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार बुमराह श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं। जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने की संभावना है। वहीं, बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाज बुमराह को बाएं घुटने मे लगी चोट से उबरने के लिए और समय देने की सलाह दी थी।

टीम ऐलान के समय BCCI ने क्या कहा था?

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जसप्रीत बुमराह को स्क्वॉड चुना था, लेकिन उस समय भी साफ किया था कि उनका खेलना मेडिकल क्लीयरेंस के बाद ही तय होगा। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि चोट के कारण बुमराह इस सीरीज से बाहर हो सकते हैं।

चोट से कई खिलाड़ी पहले से परेशान

भारतीय टीम पहले से ही कई चोटों से जूझ रही है, हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी को क्रमशः हैमस्ट्रिंग और क्वाड्रिसेप्स चोटों से दरकिनार कर दिया गया है। हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण वाशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं, जबकि आकाश दीप अनुपलब्ध हैं. क्योंकि वह पीठ में तनाव प्रतिक्रियाओं से उबर रहे हैं।

Advertisement

IND vs SL टेस्ट सीरीज 2026 शेड्यूल

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 से 19 तक गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (एसएससी) में होना है। दोनों मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होने वाले हैं।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के लिए भारतीय टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथर, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद। सिराज, प्रसिद्ध कृष्ण, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन

Advertisement

नोट: साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता बीसीसीआई के सीओई से फिटनेस मंजूरी के अधीन होगी। वहीं, वाशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट से बाहर है। 

ये भी पढ़ें: 25 छक्के, 15 चौके... अभिषेक शर्मा ने दिखाया 'रौद्र रूप', 233 रनों की तूफानी पारी से कांप उठे गेंदबाज- VIDEO

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड