'जड्डू T20 समझ कर बॉलिंग कर...', टेस्ट मैच में कैप्टन रोहित ने रविंद्र जडेजा को ऐसी सलाह क्यों दी?

तीसरे टेस्ट मैच में रविंद्र जडेजा ने गेंदबाजी के दौरान एक ही ओवर में दो नो बॉल फेंकी। जिसके बाद से रोहित शर्मा ने उन्हें संभलकर गेंदबाजी करने की सलाह दी।

Rohit Sharma and Ravindra Jadeja
Rohit Sharma and Ravindra Jadeja | Image: BCCI.TV and X

Rohit Sharma To Ravindra Jadeja: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुे टीम इंडिया ने दूसरे दिन 10 विकेट के नुकसान पर 445 रन बनाए। दूसरे दिन जब टीम इंडिया गेंदबाजी के लिए आई तो इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने रविंद्र जडेजा की जमकर कुटाई की।

आपको बता दें कि जडेजा ने राजकोट टेस्ट के दौरान पहली पारी में शानदार शतकीय (112) पारी खेली है। जडेजा के शतक की थकान उनकी गेंदबाजी में साफ देखेने को मिली क्योंकि जडेजा ने एक ही ओवर में दो नो बॉल डाली। जडेजा के नो बॉल डालने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें एक स्पेशल एडवाइस दी जो स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई।\

जडेजा ने एक ओवर में डाली दो नो बॉल 

जडेजा ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी के दौरान सिर्फ चार ही ओवर गेंदबाजी  की, लेकिन इन चार ओवरों में इस लेफ्ट-आर्म स्पिनर ने चार ओवरों में 33 रन दे डाले। ओली पोप (Ollie Pope) ने जडेजा के खिलाफ ऐसे प्रचंड शॉट खेले कि देखने वालों ने दांत तले उंगली दबा ली। बहरहाल, जडेजा की थकावट का असर उनकी पिटाई से ज्यादा एक ओवर में फेंकी दो नो-बॉल में साफ दिखाई पड़ा।

यह इंग्लैंड की पारी का 31वां ओवर था, जिसमें जडेजा ने तीसरी और चौथी गेंद नो-बॉल फेंकी, तो कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ ऐसा कहा, जो स्टंप माइक के जरिए करोड़ों फैंस ने सुनी, तो देखते ही देखते तेजी से वायरल हो गई। दूसरी नो-बॉल  के बाद रोहित ने कहा, 'यार जड्डू आईपीएल में भी इतने नो-बॉल नहीं डालता। टी20 समझके गेंदबाजी कर। नो बॉल एलाउड नही है।"  

Advertisement

कैसा रहा राजकोट टेस्ट का दूसरा दिन?

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन समाप्त हो गया। इंग्लैंड का स्कोर 207/2 है। भारतीय टीम 238 रन से आगे है। फिलहाल इंग्लैंड की तरफ से बेन डकेट 133 रन और जो रुट नौ रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। इस मुकाबले की पहली पारी में भारत ने 445 रन बनाए। भारत ने दूसरे दिन का खेल 326 रन से शुरु किया। 

यह भी पढ़ें- पिच पर तोबड़तोड़ 50,स्टेडियम में पत्नी रोमाना का फ्लाइंग किस...डेब्यू पर सरफराज के चर्चे हर जुबान पर - Republic Bharat

Advertisement
Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड