Ishan Kishan ने वर्ल्ड कप जीतने के बाद पटना में ली हीरो जैसी एंट्री, घर के बाहर उमड़े फैंस, कजिन के घर पहुंचे क्रिकेटर

Ishan Kishan: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ईशान किशन पटना में अपने घर पहुंचे जहां उनका जोरदार अंदाज में स्वागत किया गया। उनके ढेर सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Ishan Kishan in Patna
Ishan Kishan in Patna | Image: X

Ishan Kishan: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। भारतीय क्रिकेट टीम का एक-एक खिलाड़ी आज नेशनल हीरो बना हुआ है। ऐसे में जब युवा क्रिकेटर ईशान किशन मंगलवार, 10 मार्च को पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उन्हें देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। इतना ही नहीं, उनके घर के बाहर भी उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।

सोशल मीडिया पर ईशान किशन के ढेर सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें क्रिकेटर अपने घर की बालकनी में खड़े होकर अपने चाहनेवालों का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं।

ईशान किशन का पटना में जोरदार स्वागत

वर्ल्ड कप जीतने के बाद ईशान किशन ने किसी बॉलीवुड हीरो की तरह पटना एयरपोर्ट पर एंट्री ली जहां उनके स्वागत के लिए उनके परिवारवाले खड़े थे। परिजनों ने क्रिकेटर के गले लगकर उन्हें बधाई दी। एक छोटे बच्चे ने उन्हें माला भी पहनाई, जिसके बाद ईशान ने प्यार से उसे किस किया और बदले में बच्चे ने भी उन्हें किस कर दिया। 

इसके अलावा, एक फैन ने सोशल मीडिया पर ईशान किशन का एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें क्रिकेटर गाड़ी में सफर करते नजर आ रहे हैं और बाहर फैंस को देखकर हाथ हिला रहे हैं। एक क्लिप में ईशान के पटना वाले घर के बाहर फैंस की भारी भीड़ लगी भी देखी जा सकती है। इस दौरान, क्रिकेटर ने सफेद टी-शर्ट और जींस पहनी हुई थी और काला चश्मा लगाया हुआ था। उन्होंने मुस्कुराते हुए फैंस को ग्रीट किया।

Advertisement

कजिन के घर भी पहुंचे ईशान किशन

ईशान किशन की सोशल मीडिया पर एक और फोटो वायरल हो रही है जिसमें वो अपने कजिन के घर जाकर परिवार को सांत्वना देते दिख रहे हैं। दरअसल, फाइनल मैच से एक दिन पहले ही ईशान की कजिन और जीजा का निधन हो गया था। बाद में वर्ल्ड जीतने के बाद क्रिकेटर ने अपनी विक्ट्री को अपनी बहन को डेडिकेट किया।  

ये भी पढ़ेंः T20 World Cup Final: 'फाइनल से पहले बहन की मौत से मैं टूट गया था, हार्दिक भाई से बात की और फिर...', ईशान किशन ने अब वर्ल्ड कप किया डेडिकेट

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड