अपडेटेड 12 February 2022 at 17:58 IST

IPL Auction 2022: दीपक चाहर पर लगी ताबड़तोड़ बोली; आखिरकार इस टीम ने इतने रकम देकर मारी बाजी

IPL Auction 2022: आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में प्लेयर्स पर पैसों की जमकर बारिश हो रही है।

Follow : Google News Icon  
PC: PTI
PC: PTI | Image: self

IPL Auction 2022: आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में प्लेयर्स पर पैसों की जमकर बारिश हो रही है। सबसे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने भारतीय युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को 12.25 करोड़ देकर खरीदा। फैंस को ऐसा लगा कि अय्यर इस बार ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी बन जाएंगे, लेकिन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की सोच अलग थी। आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम ने युवा ईशान किशन (Ishan Kishan) पर 15.25 करोड़ खर्च कर सुर्खियां बटोर ली। 

बता दें कि ईशान किशन इससे पहले भी मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे, हालांकि ऑक्शन से पहले रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने किशन को रिलीज करने का फैसला किया था। बेगलुरु में चल रहे आईपीएल 2022 ऑक्शन में टीम इंडिया के ऑलराउंडर दीपक चाहर (Deepak Chahar) के लिए भी ताबड़तोड़ बोली लगी। एमएस धोनी की अगुआई वाली टीम ने चाहर पर 14 करोड़ रुपये खर्च कर बिट जीत लिया। 

आइए नजर डालते हैं नीलामी में बिके कुछ अन्य खिलाड़ियों पर। टीम इंडिया के स्टार ओपनर शिखर धवन को पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ में खरीदा जबकि ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बने। 

यह भी पढ़ें - IPL Auction 2022: ईशान किशन पर हुई पैसों की बरसात; श्रेयस अय्यर को पछाड़ बने सबसे महंगे खिलाड़ी

Advertisement


IPL Auction 2022: अब तक बिके खिलाड़ियों की लिस्ट:

शिखर धवन - पंजाब किंग्स (₹ 8.25 करोड़)

Advertisement

रविचंद्रन अश्विन - राजस्थान रॉयल्स (₹ 5 करोड़)

पैट कमिंस - कोलकाता नाइट राइडर्स (₹ 7.25 करोड़)

कगिसो रबाडा - पंजाब किंग्स (₹ 9.25 करोड़)

ट्रेंट बोल्ट - राजस्थान रॉयल्स (₹ 8 करोड़)

श्रेयस अय्यर - कोलकाता नाइट राइडर्स (₹ 12.25 करोड़)

मोहम्मद शमी - गुजरात टाइटन्स (₹ 6.25 करोड़)

फाफ डु प्लेसिस - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (₹7 करोड़)

क्विंटन डी कॉक - लखनऊ सुपर जायंट्स (₹ 7.25 करोड़)

डेविड वार्नर - दिल्ली कैपिटल्स (₹ 6.25 करोड़)

ड्वेन ब्रावो - चेन्नई सुपर किंग्स (₹ 4.4 करोड़)

नितीश राणा - कोलकाता नाइट राइडर्स (₹ 8 करोड़)

जेसन होल्डर - लखनऊ सुपर जायंट्स (₹ 8.75 करोड़)

हर्षल पटेल - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (₹ 10.75 करोड़)

दीपक हुड्डा - लखनऊ सुपर जायंट्स (₹ 5.75 करोड़)

अंबाती रायुडू - चेन्नई सुपर किंग्स (₹ 6.75 करोड़)

ईशान किशन - मुंबई इंडियंस (₹ 15.25 करोड़)

जॉनी बेयरस्टो - पंजाब किंग्स (₹ 6.75 करोड़)

दिनेश कार्तिक - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (₹ 5.5 करोड़)

निकोलस पूरन - सनराइजर्स हैदराबाद (₹ 10.75 करोड़)

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 12 February 2022 at 17:58 IST