जेद्दा में खत्म हुआ IPL 2025 Mega Auction, बिके 182 खिलाड़ी; रिकॉर्ड राशि हुई खर्च
IPL 2025 Mega Auction: सऊदी अरब के जेद्दा में 2025 IPL मेगा ऑक्शन खत्म हो गया है। ऑक्शन बेहद रोंमांचक रहा, जिसमें कुल 182 खिलाड़ी बिके। मेगा ऑक्शन में इस बार रिकॉर्ड राशि खर्च हुई।
- खेल समाचार
- 7 min read

Live Blog
IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के मेगा का समापन हो गया है। रोमांच से भरपूर रहे दो दिवसीय मेगा ऑक्शन में फैंस को हैरान कर देने वाले फैसले देखने को मिले। ऋषभ पंत 27 करोड़ तो श्रेयस अय्यर 26.75 करोड़ रुपए में बिके। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के पूर्व कप्तान केएल राहुल 14 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े। मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों ने कुल 639.15 करोड़ की राशि खर्च हुई और कुल 182 खिलाड़ियों को खरीदा गया।
IPL मेगा ऑक्शन का समापन
दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय T20 लीग IPL का दो दिवसीय मेगा ऑक्शन खत्म हो गया है। जेद्दा में हुए मेगा ऑक्शन में कुल 182 खिलाड़ी बिके हैं, जबकि 577 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। मेगा ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजियों को मिलाकर कुल 639.15 करोड़ रुपए की राशि खर्च हुई, जो एक रिकॉर्ड है। सबसे महंगे ऋषभ पंत बिके, जिन्हें लखनऊ ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा।
सचिन का बेटा अर्जुन तेंदुलकर अनसोल्ड
भारतीय क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की IPL मेगा ऑक्शन में अनदेखी हुई है। उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा है।
Advertisement
13 साल के वैभव सूर्यवंशी बने करोड़पति
IPL इतिहास के सबसे छोटे खिलाड़ी बिहार के वैभव सूर्यवंशी को मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा है। 13 साल के सूर्यवंशी के नाम अंडर-19 का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है।
सरफराज खान नहीं बिके
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेल रहे भारतीय स्टार बल्लेबाज सरफराज खान को IPL 2025 मेगा ऑक्सन में कोई खरीदार नहीं मिला है। उन्हें किसी फ्रेंचाइजी ने उनके 75 लाख रुपए के बेस प्राइज पर भी नहीं खरीदा।
Advertisement
मिचेल सैंटनर को मुंबई ने खरीदा
न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर को मुंबई इंडियंस ने खरीदा है। मुंबई ने सैंटनर को उनके बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए में खरीदा है।
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ नहीं बिके
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ को IPL 2025 मेगा ऑक्शन में खरीदार नहीं मिला है। स्मिथ का बेस प्राइज 2 करोड़ है, लेकिन उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
सस्ते में बिके दीपक हुड्डा
भारतीय बल्लेबाज दीपक हुड्डा IPL 2025 मेगा ऑक्शन में सस्ते में बिके हैं। हुड्डा ने अपना बेस प्राइज 75 लाख रुपए रखा था और उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 1.70 करोड़ रुपए में खरीदा।
दीपक चहर को मुंबई इंडियंस ने खरीदा
दीपक चहर को मुंबई इंडियंस से 9.25 करोड़ में खरीदा। दीपक के लिए चेन्नई और मुंबई में काफी देर तक मुलाबला हुआ लेकिन अंत में मुंबई ने बाजी मार ली।
भुनवेश्वर कुमार को RCB ने खरीदा
टीम इंडिया के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को RCB ने 10.75 करोड़ में खरीदा है। शुरूआत में मुंबई और लखनऊ के बीच भुवनेश्वर को खरीदने की होड़ दिखी, लेकिन अंत में RCB ने बाजी मार ली।
नीतीश राणा को राजस्थान ने खरीदा
भारतीय बल्लेबाज नीतीश राणा को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है। राजस्थान ने नीतीश पर 4.20 करोड़ रुपए की सर्वाधिक बोली लगाई और उन्हें टीम में शामिल कर लिया।
हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल की RCB में एंट्री
भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बड़े भाई क्रुणाल पांड्या को विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने खरीदा है। RCB ने क्रुणाल को 5.75 करोड़ रुपए में टीम में शामिल किया है।
मार्को यान्सन को पंजाब ने खरीदा
साउथ अफ्रीका के धाकड़ ऑलराउंडर मार्को यान्सन को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने खरीदा है। पंजाब ने उन्हें 7 करोड़ की राशि देकर टीम में शामिल किया है। बता दें कि यान्सन ने हाल ही में भारत के खिलाफ T20 सीरीज में बल्ले और गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन किया था। खासतौर पर उन्होंने बल्ले से खतरनाक पारियां खेली थीं।
वॉशिंगटन गुजरात में शामिल
भारतीय स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को IPL मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने खरीदा है। गुजरात ने 3.20 करोड़ रुपए में सुंदर को अपनी टीम में शामिल किया है।
फाफ डु प्लेसिस को दिल्ली ने खरीदा
साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है। RCB के पूर्व कप्तान डु प्लेसिस को दिल्ली ने उनके बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए में खरीदा है।
IPL 2024 Auction Live: सनराइजर्स हैदराबाद के पर्स में कितने पैसे बचे?
आईपीएल 2025 रिटेंशन में सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 रिटेंशन हेनरिक क्लासेन, पैट कमिंस, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा और नीतिश रेड्डी को 58 करोड़ में रिटेन किया था। आईपीएल मेगा ऑक्शन के पहले दिन हैदराबाद ने 8 खिलाड़ियों पर बोली लगाई और अब सनराइजर्स के पर्स में 5.15 करोड़ रूपए बचे हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद के रिटेंशन
हेनरिक क्लासेन, पैट कमिंस, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा और नीतिश रेड्डी
IPL 2024 Auction Live: लखनऊ सुपर जायंट्स के पर्स में कितने पैसे बचे?
आईपीएल 2025 रिटेंशन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 रिटेंशन निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान, आयुष बदोनी को 51 करोड़ रूपए में रिटेन किया था। आईपीएल मेगा ऑक्शन के पहले दिन लखनऊ ने 7 खिलाड़ियों पर बोली लगाकर अपने साथ जोड़ लिया। आईपीएल के इतिहास की सबसे महंगी बोली लखनऊ ने ऋषभ पंत के लिए 27 करोड़ की लगाई। अब मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन के लिए लखनऊ के पर्स में 14.85 करोड़ रूपए बचे हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स के रिटेंशन
निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान, आयुष बदोनी
IPL 2024 Auction Live: गुजरात टाइटंस के पर्स में कितने पैसे बचे?
आईपीएल 2025 रिटेंशन में गुजरात टाइटंस ने पांच खिलाड़ियों को राशिद खान, शुभमन गिल, सांई सुदर्शन, राहुल तेवतिया और शाहरुख खान को 51 करोड़ में रिटेन किया था। मेगा ऑक्शन के पहले दिन गुजरात ने 9 खिलाड़ियों पर बोली लगाई और अब मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन के लिए गुजरात के पर्स में 17.5 करोड़ रूपए बचे हैं।
गुजरात टाइटंस के रिटेंशन
राशिद खान, शुभमन गिल, सांई सुदर्शन, राहुल तेवतिया और शाहरुख खान
IPL 2024 Auction Live: दिल्ली कैपिटल्स के पर्स में कितने पैसे बचे?
आईपीएल 2025 रिटेंशन में दिल्ली कैपिटल्स ने 4 खिलाड़ियों को रिटेन 43.75 करोड़ रूपए में रिटेन कर लिया था। मेगा ऑक्शन के पहले दिन दिल्ली कैपिटल्स ने 59.2 करोड़ रूपए खर्च किए। मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन के लिए दिल्ली के पर्स में 13.8 करोड़ रूपए बचे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के रिटेंशन
अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरैल
IPL 2024 Auction Live: पंजाब किंग्स के पर्स में कितने पैसे बचे?
आईपीएल 2025 रिटेंशन में पंजाब किंग्स ने सिर्फ दो खिलाड़ियों को रिटेन किया था। रिटेंशन में पंजाब को सिर्फ 9.5 करोड़ रूपए ही खर्च करने पड़े थे। मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी 110.5 करोड़ रुपये के बिग बजट के साथ उतरी। पहले दिन की नीलामी में पंजाब किंग्स ने 88 करोड़ रूपए उड़ाए। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के पहले दिन के बाद पंजाब किंग्स के पर्स में अब 22.5 करोड़ रूपए बचे हैं।
पंजाब किंग्स के रिटेन खिलाड़ी
प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह
IPL 2024 Auction Live: राजस्थान रॉयल्स के पर्स में कितने पैसे बचे?
आईपीएल 2025 रिटेंशन में राजस्थान रॉयल्स ने 6 प्लेयर्स को रिटेन किया था। जिनमें संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, संदीप शर्मा का नाम शामिल था। रिटेंशन में राजस्थान ने 79 करोड़ का यूज किया था जिसके बाद मेगा ऑक्शन में वे 41 करोड़ के साथ उतरे। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में पहेल दिन की नीलामी के बाद फ्रेंचाइजी के पास 17.35 करोड़ रुपए बचे हैं।
राजस्थान रॉयल्स के रिटेन खिलाड़ी
संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, संदीप शर्मा
IPL 2024 Auction Live: कोलकाता नाइट राइडर्स के पर्स में कितने पैसे बचे?
आईपीएल 2025 रिटेंशन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 प्लेयर्स को रिटेन किया था। जिनमें रिंकू सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह का नाम शामिल था। रिटेंशन के बाद केकेआर के पर्स में 69 करोड़ रुपए बचे थे। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में केकेआर 51 करोड़ रुपए के साथ उतरी और अब उनके पास 10.05 करोड़ रुपए बचे हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स के रिटेंशन
रिंकू सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह
IPL 2024 Auction Live: आरसीबी के पर्स में कितने पैसे बचे?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने आईपीएल 2025 में तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया था जिसके बाद फ्रेंचाइजी के पर्स में 83 करोड़ रुपये बचे थे। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के पहले दिन बेंगलुरु ने 6 खिलाड़ी खरीदे जिसमें जोश हेज़लवुड, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख डार, सुयश शर्मा शामिल रहे।
आरसीबी के रिटेन खिलाड़ी
विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल
IPL 2024 Auction Live: मुंबई इंडियंस के पर्स में कितने पैसे बचे?
मुंबई इडियंस ने आईपीएल 2025 रिटेंशन में 5 भारतीय खिलाड़ियों रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा को 75 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। जिसके बाद एमआई के पर्स में 45 करोड़ रुपये बचे थे। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के पहले दिन मुंबई ने ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज और कर्ण शर्मा जैसे चार खिलाड़ियों को टीम के साथ जोड़ा। अब मुंबई के पर्स में 26.10 करोड़ रुपये बचे हैं।
मुंबई इडियंस के रिटेन किए गए खिलाड़ी
रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा
IPL 2024 Auction Live: चेन्नई सुपर किंग्स के पर्स में कितने पैसे बचे?
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 के लिए पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के पर्स में 55 करोड़ रुपए बचे हैं। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के पहले दिन चेन्नई ने 7 खिलाड़ी खरीदे जिनमें नूर अहमद, रविचंद्रन अश्विन, डेवोन कॉनवे, सैयद खलील अहमद, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर शामिल रहे। ऑक्शन के पहले दिन चेन्नई ने 39.40 करोड़ रुपए खर्च किए। अब दूसरे दिन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के पास 15.60 करोड़ रुपए बचे हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के रिटेन किए गए खिलाड़ी
ऋतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना (विदेशी खिलाड़ी), शिवम दुबे, रविन्द्र जडेजा और एमएस धोनी