अपडेटेड 18 June 2023 at 12:58 IST

IPL 2023 में गदर मचाने वाले रिंकू सिंह की गर्लफ्रेंड का नाम पता है? स्टार खिलाड़ी ने खुद दिया जवाब

कौन है आईपीएल सुपरस्टार रिंकू सिंह की गर्लफ्रेंड? क्रिकेटर का जवाब जान सब हुए हैरान!

Follow : Google News Icon  
Twitter
Twitter | Image: self

आईपीएल 2023 में अपने खेल का लोहा मनवा चुके रिंकू सिंह को आज भला कौन नहीं जानता। पांच गेंद पर पांच छक्का और कई मैचों में मैच जिताऊ पारी खेलकर रिंकू सिंह आईपीएल 2023 के सुपरस्टार खिलाड़ी बन गए। आईपीएल के बाद से फैंस रिंकू सिंह के बारे में सारी चीजें जानना चाह रहें हैं। ऐसे में रिंकू सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों रिंकू सिंह की गर्लफ्रेंड को लेकर तरह तरह की अफवाहें फैलाई जी रही थीं। ऐसे में हर कोई रिंकू सिंह की लव लाइफ को लेकर काफी उत्सुक नजर आते हैं। रिंकू सिंह ने हाल ही में इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि आखिरी कौन हैं उनकी गर्लफ्रेंड?

रिंकू सिंह ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर अपनी एक शर्टलेस फोटो शेयर की थी जिसमें वह सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे थे। लोगों ने इस फोटो को खूब पसंद किया खासकर लड़कियों ने। रिंकू सिंह से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि आपकी गर्लफ्रेंड कौन हैं? इस पर रिंकू सिंह ने जवाब दिया कि उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है वे अभी सिंगल हैं।  

रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में किया शानदार प्रदर्शन

25 साल के रिंकू सिंह को जल्द ही टीम इंडिया में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। रिंकू ने आईपीएल 2023 में 149.53 के स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए थे। रिंकू अपने इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया के दरवाजे तक पहुंच गए हैं। उन्हें आगामी वेस्टइंडीज टूर के लिए भारत की टी20 टीम में शामिल किया जा सकता है। भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर 12 जुलाई से 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। 

Advertisement

टीम इंडिया में जल्द कर सकते हैं रिंकू

रिंकू ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा, ‘मेरा भाई एक कोचिंग सेंटर में काम करता था। उसने मुझे वहां सफाई कर्मचारी की नौकरी दिलवा दी। मेरा काम फर्श साफ करना था जिसके लिए मुझे क्रिकेट छोड़ना पड़ा। हालांकि बाद में मैंने अपनी मां को विश्वास दिलाया कि मैं खेल में सुधार करके अपनी फैमिली की आर्थिक स्थिति सुधार सकता हूं।’ रिंकू को 16 साल की उम्र में उत्तरप्रदेश टीम में शामिल कर लिया गया था। उन्हें साल 2014 में लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू का मोका मिला।

ये भी पढ़ें- IND Vs WI: टीम इंडिया में देखने को मिल सकते हैं बड़े बदलाव, वसीम जाफर ने इन क्रिकेट सितारों को बताया अपनी पहली पसंद

Advertisement

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 18 June 2023 at 12:58 IST