अपडेटेड 6 February 2024 at 18:23 IST
Inside Story: साउथ अफ्रीका में वेस्ट इंडीज क्रिकेटर फैबियन एलन के साथ गन प्वॉइंट पर कैसे हुई लूट?
साउथ अफ्रीका में वेस्ट इंडीज क्रिकेटर फैबियन एलन के साथ गन प्वॉइंट पर लूटपाट की वारदात हुई है। आपको इस वारदात की पूरी इंसाइड स्टोरी बताते हैं।
- खेल समाचार
- 3 min read

Inside Story of Fabian Allen Robbed at Gunpoint in South Africa: क्रिकेट गलियारों में इस वक्त साउथ अफ्रीका (South Africa) में वेस्ट इंडीज (West Indies) के दिग्गज क्रिकेटर फैबियन एलन (Fabian Allen) के साथ हुई वारदात के ही चर्चे हैं। फैबियन के साथ कैसे गन प्वॉइंट (Gunpoint) पर लूट को अंजाम दिया गया, हर कोई ये सोचकर हिला हुआ है।
28 वर्षीय फैबियन एलन (Fabian Allen) के साथ ये सब कैसे हुआ और कब हुआ, हम आपको इसकी इंसाइड स्टोरी (Inside Story) बताएंगे, लेकिन उससे पहले ये जान लीजिए कि फिलहाल फैबियन एलन ठीक हैं और अगला मैच खेलने की तैयारी कर रहे हैं।
फैबियन एलन पर हमले की इंसाइड स्टोरी?
दरअसल फैबियन एलन के साथ ये वारदात साउथ अफ्रीका (South Africa) में खेली जा रही SA20 लीग के बीच हुई है। जानकारी के मुताबिक जोहान्सबर्ग में पार्ल रॉयल्स टीम के होटल के बाहर उनके साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया है। 28 साल के फैबियन एलन के साथ बंदूक की नोक पर लूट की वारदात हुई है। बंदूकधारी हमलावरों ने सैंडटन सन होटल के पास एलन को बंदूक दिखाकर उनका फोन और बैग सहित निजी सामान जबरन छीन लिया। पार्ल रॉयल्स टीम, SA20 और क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) के सूत्रों ने इस घटना की पुष्टि की है। पार्ल रॉयल्स टीम के मुताबिक फैबियन के साथ ये वारदात 25 जनवरी को हुई थी।
Advertisement
पार्ल रॉयल्स टीम ने जारी किया बयान
इस वारदात की खबर मीडिया में फैलने के बाद SA20 के आयोजकों के साथ-साथ टीमों की भी थू-थू हो रही है। ऐसे में फैबियन एलन की टीम पार्ल रॉयल्स टीम ने बयान जारी किया है। पार्ल रॉयल्स ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा-
Advertisement
कैरेबियन ऑलराउंडर पूरी तरह सुरक्षित हैं। वो अपनी टीम के साथ एलिमिनेटर मुकाबले की तैयारी कर रहे हैं। फ्रेंचाइजी अपने प्लेयर्स की सेफ्टी का ध्यान रखने के साथ उन्हें पर्सनल टाइम भी देती है। घटना के बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फैबियन भी इस वक्त अच्छा महसूस कर रहे हैं और एलिमिनेटर खेलने के लिए भी उपलब्ध हैं।
पार्ल रॉयल्स ने कहा कि फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए लीग के आयोजकों के साथ मिलकर काम करती है, साथ ही उन्हें फ्री टाइम भी देती है, हालांकि वारदात के बाद, खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी और लीग द्वारा हर सपोर्ट दिया गया है और वो SA20 में खेलना जारी रखने के लिए उत्सुक हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं।
ये भी पढ़ें- रोहित को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाने पर कोच ने दी सफाई तो पत्नी रितिका ने दिखाया आईना
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 6 February 2024 at 18:12 IST