अपडेटेड 6 March 2026 at 23:31 IST

T20 World Cup 2026: ‘दो विकेटकीपर चाहिए अर्शदीप को...’, वाइड बॉलिंग करने पर अभिषेक शर्मा ने कर दिया ट्रोल, जमकर लगे ठहाके, Video

T20 World Cup: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट कटा लिया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह बना ली है।

Follow : Google News Icon  
T20 World Cup 2026 Funny Video
T20 World Cup 2026 | Image: Social Media

T20 World Cup 2026: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से करारी शिकस्त दी। वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले में कई गेंदों पर अर्शदीप सिंह को वाइड बॉल कराते देखा गया। हालांकि भारत यह मैच जीत गया और फाइनल में एंट्री पा ली। 

लेकिन, मैच के बाद टीम बस में अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह मस्ती करते हुए नजर आए। इस दौरान अभिषेक ने मजाकिया अंदाज में अर्शदीप की लगातार वाइड गेंद फेंकने की आदत को लेकर ट्रोल कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

अर्शदीप सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिषेक कहते हैं कि अर्शदीप को गेंदबाजी करते हुए दो विकेटकीपर चाहिए। इस पर अर्शदीप जब इसका कारण पूछते हैं तो अभिषेक बताते हैं कि एक कीपर तो विकेट के पीछे चाहिए, जबकि दूसरा विकेटकीपर अर्शदीप की वाइड गेंद को पकड़ने के लिए चाहिए। 

वीडियो में शर्मा जी के लड़के यही नहीं रुकते, वह मजाकिया अंदाज में संजू सैमसन से पूछते हैं कि क्या दो कीपर लगा लिए जाएं? संजू ने तब हां में जवाब देते हुए सर हिला देते हैं, लेकिन बीच में ही अर्शदीप कहते हैं कि अपने पास तो हैं भी दो विकेटकीपर। इतना कहना था कि सभी टीम मेंबर्स इस बात पर हंसने लगते हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देख लोग खूब मजे ले रहे हैं।

Advertisement

कैसा रहा है अर्शदीप का प्रदर्शन?

बता दें, अर्शदीप का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुछ खास नहीं रहा है। वह 7 मुकाबलों में अब तक 9 ही विकेट ही चटकाए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी भी 8.53 की रही। वहीं, अभिषेक शर्मा का बल्ला भी टूर्नामेंट में पूरी तरह से खामोश रहा है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इससे पहले उम्मीद है कि प्लेयर्स का फॉर्म वापस आ जाए और दोनों ही खिलाड़ी महामुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करें।

Advertisement

ये भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026 Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथी बार होगा ICC का खिताबी जंग, अहमदाबाद की पिच पर है चौंकाने वाला आंकड़ा

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 6 March 2026 at 23:31 IST