अपडेटेड 13 August 2023 at 22:14 IST
T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में झंडे गाड़ रहे अर्शदीप सिंह, इस मामले में दिग्गज गेंदबाजों को पछाड़ा
युवा भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह T20 क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अर्शदीप ने 2022 की शुरुआत से अब तक T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 47 विकेट लिए हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

भारतीय क्रिकेट टीम में तेज गेंदबाजी का चमकता सितारा अर्शदीप सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट में धाक जमा रहा है। अपनी घातक गेंदबाजी से वो आए दिन नए मुकाम हासिल कर रहा है। यॉर्कर के किंग अर्शदीप सिंह ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में झंडे गाड़े हुए हैं। 24 साल के अर्शदीप ने दिग्गज गेंदबाजों को पछाड़ दिया है।
खबर में आगे पढ़ें...
- T20 क्रिकेट में विकेटों की झड़ी लगा रहे अर्शदीप सिंह
- 2022 की शुरुआत से अब तक लिए सबसे ज्यादा विकेट
- वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज खेल रहे हैं अर्शदीप सिंह
IPL में शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में जगह पाने वाले बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पिछले कुछ समय भारत की तरफ से लगातार T20 क्रिकेट खेल रहे हैं और विकेटों की झड़ी लगा रहे हैं। अर्शदीप ने अपनी घातक गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया है। अर्शदीप कितनी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने कई दिग्गज गेंदबाजों को पछाड़ दिया है।
अर्शदीप सिंह 2022 की शुरुआत से अब तक T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में टॉप पर हैं। अर्शदीप ने 7 जुलाई 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ अपना T20 डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक 31 मैच खेले हैं और 47 विकेट लिए हैं। 37 रन पर 4 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है।
T20 में अर्शदीप के नाम सबसे ज्यादा विकेट
2022 की शुरुआत से अगस्त 2023 तक अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 47 विकेट चटकाए हैं।
Advertisement
उनके बाद इस सूची में आयरलैंड के तेज गेंदबाज मार्क अडायर हैं, जिनके नाम 46 विकेट हैं। वहीं तीसरे नंबर पर 46 विकेटों के साथ अडायर के ही हमवतन जोशुआ लिटिल हैं। चौथे स्थान पर पाकिस्तान के अनुभवी तेज गेंदबाज हैरिस रऊफ हैं, जिन्होंने 42 विकेट चटकाए हैं।
इसके अलावा पांचवे पायदान पर श्रीलंकाई लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा हैं, जो 39 विकेट ले चुके हैं। वहीं छठे नंबर पर भारत के दिग्गज फास्ट बॉलर भुवनेश्वर कुमार हैं,जिन्होंने 2022 से अब तक T20 क्रिकेट में 37 विकेट लिए हैं।
Advertisement
Published By : Digital Desk
पब्लिश्ड 13 August 2023 at 22:12 IST