अपडेटेड 22 July 2024 at 17:05 IST

रोहित एंड कंपनी से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका में किया बड़ा कारनामा, हो रही वाहवाही

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका में बड़ा कारनामा किया है, जिसके बाद टीम जबरदस्त वाहवाही बटोर रही है।

Follow : Google News Icon  
Indian Women’s Cricket Team Milestone
भारतीय महिला क्रिकेट टीम | Image: BCCI

Indian Womens Cricket Team: रोहित (Rohit) एंड कंपनी के श्रीलंका (Sri Lanka) पहुंचने से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Womens Cricket Team) ने श्रीलंका में बड़ा कारनामा किया है। हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की अगुवाई वाली महिला टीम (Womens Team) ने ऐसा क्या किया है, जिसकी चारों तरफ वाहवाही हो रही है, आइए आपको बताते हैं।

T20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ वाइट बॉल सीरीज खेलने वाली है, लेकिन भारतीय महिला टीम पहले से श्रीलंका में मौजूद है और यहां एशिया कप (Asia Cup) खेल रही है। जी हां श्रीलंका की मेजबानी में 2024 महिला एशिया कप हो रहा है, जिसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बड़ा कारनामा किया है।

महिला क्रिकेट टीम ने T20 में रचा कीर्तिमान

दरअसल भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार 200 रन बनाए हैं। हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की टीम ने ये कारनामा रविवार, 21 जुलाई को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ किया। 

Advertisement

भारत और UAE के बीच दांबुला में खेले गए मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 201 रन का रिकॉर्डतोड़ स्कोर बनाया। ऋचा घोष की 29 गेंदों पर 64 रन की तूफानी पारी के दम पर भारत 200 का स्कोर बनाने में कामयाब हुआ। ऋचा घोष के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 7 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 47 गेंदों पर 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं शेफाली वर्मा ने 18 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 37 रन बनाए। 

महिला T20 क्रिकेट में हाइएस्ट स्कोर

Advertisement

बता दें कि महिला T20 क्रिकेट में हाइएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड अर्जेंटीना के नाम है, जिसने अक्टूबर 2023 में चिली के खिलाफ 20 ओवर में 427 रन का रिकॉर्डतोड़ स्कोर बनाया था। इतना ही नहीं अर्जेंटीना ने चिली के ही खिलाफ 333 रन भी बनाए हैं। 

मौजूदा एशिया कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों जीते हैं। हरमनप्रीत की कौर ब्रिगेड ने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को धूल चटाई थी। भारतीय टीम अब आखिरी ग्रुप मैच में नेपाल से भिड़ने वाली है। ये मैच 23 जुलाई को होगा। 

ये भी पढ़ें- T20 तक सीमित रह जाएगा इस स्टार भारतीय खिलाड़ी का करियर, गंभीर-अगरकर ने कर दिया साफ

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 22 July 2024 at 17:05 IST