अपडेटेड 20 June 2024 at 15:26 IST

मेरे साथ क्रिकेट...पूर्व क्रिकेटर डेविड जॉनसन की खुदकुशी से दुखी अनिल कुंबले, बोले- 'इतनी जल्दी'

पूर्व भारतीय क्रिकेटर डेविड जॉनसन की खुदकुशी की खबर पर अनिल कुंबले ने दुख जताया है।

Follow : Google News Icon  
Anil Kumble
Anil Kumble | Image: AP

पूर्व भारतीय क्रिकेटर डेविड जॉनसन ने गुरुवार सुसाइड कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक डेबिड ने एक निजी अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। सूत्रों ने रिपब्लिक वर्ल्ड को बताया कि जॉनसन ने डिप्रेशन के कारण यह कदम उठाया। सूचना मिलने पर कोथनूर पुलिस मौके पर पहुंची। उनके शव को क्रिसेंट अस्पताल ले जाया गया।

डेविड जॉनसन ने महज 53 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कर दिया। जानकारी मिल रही है कि वो कुछ दिनों से डिप्रेशन की वजह काफी परेशान थे। उनके इस तरह से दुनिया छोड़कर जाने पर क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। अनिल कुंबले से लेकर गौतम गंभीर तक डेविड जॉनसन के निधन पर शोक जताया है।

अनिल कुंबले ने जताया दुख

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी डेविड जॉनसन कर्नाटक रणजी के लिए भी खेलते थे। उनके निधन पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट लिखकर उनके निधन पर दुख जताया। कुंबले ने लिखा, मेरे क्रिकेट साथी डेविड जॉनसन के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति संवेदना। बहुत जल्दी चले गए "बेनी"!
 

 गौतम गंभीर ने जताया दुख

पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी डेविड के निधन पर दुख जताया है,उन्होंने X पोस्ट में लिखा, डेविड जॉनसन के निधन से दुखी हूं। भगवान उनके परिवार और प्रियजनों को शक्ति प्रदान करें।

Advertisement

16 अक्टूबर 1971 को हुआ था जन्म

डेविड जॉनसन का जन्म 16 अक्टूबर 1971 को हुआ था। जॉनसन ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत बतौर तेज गेंदबाज के रुप में की थी। उन्होंने 1996 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना डेब्यू करते हुए भारत के लिए दो टेस्ट मैच खेले। मगर उन्हें निरंतरता और फिटनेस के साथ संघर्ष करना पड़ा, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके अवसर सीमित हो गए।

डेविड जॉनसन ने कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखा। जहां उन्हें अधिक सफलता मिली और उन्होंने अपनी टीम को गेंदबाजी में मजबूती प्रदान की। क्रिकेट की दुनिया को अलविदा कहने के बाद, वह युवा क्रिकेटरों को कोचिंग और सलाह हेते रहते थे। 

Advertisement

यह भी पढ़ें:  BIG BREAKING: पूर्व रणजी खिलाड़ी डेविड जॉनसन ने की आत्महत्या

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 20 June 2024 at 15:06 IST