अपडेटेड 18 February 2024 at 17:17 IST
इंग्लैंड को ले डूबा 'बैजबॉल', भारत ने किया बुरा हाल; मुंह दिखाने लायक नहीं रहे अंग्रेज
भारत ने राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को धूल चटा दी है। भारत ने इंग्लैंड को 434 रन से हराया है और ये भारत की टेस्ट में सबसे बड़ी जीत है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Indian Cricket Team historic win against England in the third Test Match: भारत (India) ने इंग्लैंड (England) के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच (3rd Test Match) जीत लिया है। आक्रामक रणनीति लेकर भारत आई इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) को 'बैजबॉल' (Bazeball) ले डूबा है। भारत ने इंग्लैंड का ऐसा बुरा हाल किया है कि अंग्रेज किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रहे हैं।
राजकोट (Rajkot) में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 434 रन से बड़ी जीत दर्ज की है। भारत के लिए ये एक ऐतिहासिक जीत है, क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिहाज से भारत की ये सबसे बड़ी जीत है, जबकि इंग्लैंड की टेस्ट में ये दूसरी सबसे बड़ी हार है। इससे पहले इंग्लैंड 1934 में ओवल (Oval) में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 562 रन से हारा था।
भारत की टेस्ट में सबसे बड़ी जीत
बता दें कि भारत की इंग्लैंड के खिलाफ ये जीत टेस्ट में उसकी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 372 रन की जीत दर्ज की थी। वहीं दिल्ली में 2015 में भारत ने साउथ अफ्रीका को 337 रन से हराया था। इसके अलावा 2016 में इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत 321 रन से जीता था। वहीं 2008 में मोहाली में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 320 रन से धोया था।
Advertisement
इंग्लैंड की टेस्ट में सबसे बड़ी हार
वहीं इंग्लैंड की टेस्ट में सबसे बड़ी हार की बात करें तो ये उसकी दूसरी सबसे शर्मनाक हार है। इंग्लैंड की टेस्ट में सबसे बड़ी हार आज से ठीक 90 साल पहले आई थी। 1934 में ओवल में ऑस्ट्रेलिया ने उसे 562 रन से हराया था। वहीं 1976 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड को 425 रन से हार मिली थी। 1948 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को लॉर्ड्स के मैदान पर 409 से शिकस्त दी थी। 2015 में एक बार फिर इंग्लैंड को लॉर्ड्स के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के हाथों 405 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
Advertisement
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 18 February 2024 at 17:17 IST