BREAKING: महिला एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, किसे मिली जगह; कौन हुआ बाहर?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आगामी एशिया कप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

BCCI Announced Squad: आगामी महिला एशिया कप (Womens Asia Cup) के लिए भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Womens Cricket Team) का ऐलान हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस बड़े टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) को कप्तान बनाया गया है, जबकि स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) उप कप्तान होंगी।
श्रीलंका की मेजबानी में 19 जुलाई को 2024 महिला एशिया का आगाज होगा, जिसके लिए BCCI की महिला सिलेक्शन कमेटी ने शनिवार को हरमनप्रीत की अगुवाई में 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। 4 रिजर्व खिलाड़ी भी चुनी गईं हैं।
टू्नामेंट में भारत का शेड्यूल
बता दें कि ये महिला एशिया कप T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसके सभी मैच श्रीलंका के डांबुला में होंगे। भारत को टूर्नामेंट के ग्रुप ए में रखा गया है और वो 19 जुलाई को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। फिर 21 जुलाई को भारतीय टीम UAE से भिड़ेगी और उसके बाद 23 जुलाई को भारत का सामना नेपाल से होगा।
Advertisement
बता दें कि अब तक 8 बार महिला एशिया कप हुआ है, जिसमें से 7 बार भारत ने खिताब जीता है। भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है।
2024 एशिया कप के लिए भारतीय महिला टीम
Advertisement
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन।
रिजर्व खिलाड़ी: श्वेता सहरावत, सायका इशाक, तनुजा कंवर, मेघना सिंह।