IND-PAK: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत, पाकिस्तान को 64 रन से धोया, स्मृति-दीप्ति चमकी
IND-PAK: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने आसानी से मुकाबले को 64 रन से जीत लिया है। स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा का शानदार प्रदर्शन रहा।
- खेल समाचार
- 2 min read

IND-PAK: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 64 रन से धो डाला है। इस मैच में टीम इंडिया की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने शानदार 68 रन की पारी खेली। उसके बाद गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। उन्होंने 5 विकेट चटकाए।
पाक 106 रन पर सिमटी
इससे पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रनों का स्कोर खड़ा किया। भारत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम महज 17 ओवर में 106 रन बनाकर सिमट गई।
दीप्ति शर्मा की धारदार गेंदबाजी
पाकिस्तानी बल्लेबाजों को महज 106 रन पर रोकने में दीप्ति शर्मा ने सबसे अधिक और शानदार भूमिका निभाई। दीप्ति ने इस मुकाबले में 4 ओवर में महज 10 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
स्मृति मंधाना भी चमकी
भारत को 170 के बड़े स्कोर तक पहुंचाने का काम उपकप्तान स्मृति मंधाना ने बखूबी किया। स्मृति ने महज 44 गेंदों का सामना करते हुए 68 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और दो छक्के लगाए, जिसके दम पर टीम इंडिया 170 रन बनाने में कामयाब रही। वहीं, अंत में ऋचा घोष ने ताबड़तोड़ 17 गेंदों में 34 रन की पारी खेली।