Women's T20 WC 2026: टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स को 95 रनों से हराया, स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा चमकी
Women's T20 WC 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला खेला गया, जिसे भारतीय महिला टीम में 95 रन से जीत लिया। इस मैच में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शानदार पारी खेली।
- खेल समाचार
- 2 min read

Women's T20 WC 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम नीदरलैंड्स के बीच हेडिंग्ले के लीड्स में मुकाबला खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने आसानी से 95 रनों के जीत लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया अपने लगातार दो मैच जीत चुकी है। वहीं, जीत के बाद टीम इंडिया अपने ग्रुप ए में टॉप पर पहुंच गई है।
इससे पहले नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले टीम इंडिया को बैटिंग करने का न्योता दिया। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में नीदरलैंड्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 114 रन ही बना पाई और हरमनप्रीत की टीम ने 95 रन से मैच को जीत लिया।
नीदरलैंड्स की टीम 114 रन पर सिमटी
भारतीय महिला टीम के 209 रन के जवाब में नीदरलैंड्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 114 रन ही बना पाई। नीदरलैंड्स की तरफ से बैबेट डी लीडे ने सबसे अधिक 28 रन की पारी खेली। इसके अलावा, सलामी बल्लेबाज हीदर सीगर्स ने 21 रन बनाए।
श्री चरानी की शानदार गेंदबाजी
नीदरलैंड्स की टीम को महज 114 रन पर ऑलआउट करने में श्री चरानी का सबसे अहम योगदान रहा। उन्होंने 4 ओवर में महज 19 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा, शेफाली वर्मा ने 3.2 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। शेफाली वर्मा के शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। वहीं, नंदनी शर्मा ने 2 विकेट और दीप्ति शर्मा ने 1 विकेट लिए।
Advertisement
स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा की तूफानी पारी
इस मैच में टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली। मंधाना में महज 47 गेंदों का सामना करते हुए तूफानी अंदाज में 74 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का लगाया। वहीं, शेफाली ने महज 38 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 55 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके लगाए।