भारत और वेस्टइंडीज, दोनों टीमों पर ICC की कार्रवाई , टीम इंडिया पर भारी भरकम जुर्माना, क्या है पूरा मामला?

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज पर तीसरे वनडे में धीमी ओवर गति के लिए ICC सख्त कदम उठाते हुए, दोनों टीमों पर भारी जुर्माना लगाया। भारत पर 20 फीसदी, तो वही वेस्टइंडीज पर 10 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है।

India West Indies fined for slow over-rate in 3rd ODI
ICC की कार्रवाई में नापे भारत और वेस्टइंडीज, लगा भारी जुर्माना | Image: X

तीसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को मात देकर सीरीज को जीत के साथ खत्म किया, लेकिन मैच खत्म होने के बाद भी दोनों टीमों के ऊपर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सख्त कदम उठाया है। दरअसल, सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में धीमी ओवर गति के चलते ICC ने टीम इंडिया और वेस्टइंडीज, दोनों टीमों पर जुर्माना लगाया है। शुभमन गिल की टीम पर ICC ने कार्रवाई ज्यादा कड़ी हुई है। 

समाचार एजेंसी एएनआई ने आईसीसी के मुताबिक बताया कि भारतीय टीम तय समय में 4 ओवर कम कर पाई थी, जबकि वेस्टइंडीज की टीम 2 ओवर पीछे रही। इसलिए शुभमन गिल की टीम पर वेस्टइंडीज से अधिक जुर्माना लगाया गया है।

टीम इंडिया पर 20, तो WI पर 10 प्रतिशत का जुर्माना

ICC की वेबसाइट के अनुसार, समय की छूट को ध्यान में रखते हुए, भारत पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया, जबकि वेस्टइंडीज पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।एमिरेट्स ICC इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी के प्रकाश भट्ट ने ये सजाएँ लगाईं। दोनों कप्तानों ने अपनी गलती मानी और सज़ाएँ मान लीं, जिसका मतलब है कि किसी फॉर्मल सुनवाई की ज़रूरत नहीं थी।

ICC की वेबसाइट के अनुसार, ये आरोप मैदानी अंपायर जयरामन मदनगोपाल और सैम नोगाज्स्की, तीसरे अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और चौथे अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने लगाए थे।

Advertisement

सीरीज टीम इंडिया के नाम

वेस्टइंडीज ने आखिरी ODI में तीन मैचों की सीरीज़ 2-0 से गंवा दी थी, लेकिन न्यू चंडीगढ़ में अपने भारत दौरे का ODI ऐतिहासिक तरीके से खत्म किया। शाई होप के नाबाद 162 रन की मदद से, वेस्टइंडीज ने 352 रन का टारगेट चेज़ करके पुरुषों के ODI में अपना सबसे बड़ा सफल रन चेज बनाया।

वनडे के बाद टी20 भिड़ंत

वनडे सीरीज के बाद अब दोनों टीमें टी20 मुकाबले में भिड़ने के लिए तैयार हैं। दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को, जबकि सीरीज का आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स में 'सोना' जीतने वाली प्रणवी उर्स पर पैसे की बारिश, अदिति अशोक-दीक्षा डागर भी मालामाल

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड