IND vs ZIM: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रन से रौंदा, अभिषेक-हार्दिक की तूफानी पारी, भारत सेमीफाइनल से एक कदम दूर
India vs Zimbabwe T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में गुरुवार को चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मैच को भारत ने आसानी से 72 रन से जीत लिया है। इस जीत के बाद टीम इंडिया सेमीफाइनल से एक कदम दूर है।
- खेल समाचार
- 2 min read

India vs Zimbabwe T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में गुरुवार को भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच अहम मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक स्टेडियम) में खेला गया। इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए जिम्बाब्वे को 257 रन का लक्ष्य दिया।
भारत के 257 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 184 रन ही बना पाई और भारत ने मैच को आसानी से 72 रनों से मैच को जीत लिया। इस जीत के बाद भारत सेमीफाइनल से एक कदम दूर है। अगर भारत अगला यानी आखिरी सुपर 8 मैच में वेस्टइंडीज को हरा देता है, तो वो सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।
अभिषेक शर्मा ने खेली अर्धशतकीय पारी
भारत बनाम जिम्बाब्वे में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की तरफ अभिषेक शर्मा ने शानदार पारी खेली। पिछले चार मैचों से फ्लॉप चल रहे, अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ महज 30 गेंदों में चार चौके और चार छक्के की मदद से 55 रन बनाए।
हार्दिक पंड्या ने बनाए बनाद 50 रन
भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच में हार्दिक पंड्या ने ताबड़तोड़ नाबाद 50 रनों की पारी खेली। उन्होंने महज 23 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 50 रन की धमाकेदार पारी खेली। हार्दिक पंड्या के अलावा, तिलक वर्मा ने भी शानदार नाबाद 44 रनों की पारी खेली।
Advertisement
भारत सेमीफाइनल से एक कदम दूर
भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच में जीत के बाद टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल से एक कदम दूर है। जी हां, अगर टीम इंडिया सुपर 8 का आखिरी मुकाबला वेस्टइंडीज को हरा देता है, तो सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। भारत बनाम वेस्टइंडीज का मैच 1 मार्च को खेला जाएगा। वहीं, अब दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच गया है।